{"_id":"69c2a61b3e2f300e2e00dd15","slug":"khelo-india-tribal-games-2026-to-begin-on-march-25-deputy-cm-arun-sao-inspects-in-raipur-2026-03-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: 25 मार्च से होगी खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: 25 मार्च से होगी खेलो इंडिया ट्रायबल गेम्स 2026 की शुरुआत, रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिया जायजा
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 24 Mar 2026 08:26 PM IST
विज्ञापन
सार
उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को राजधानी में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और मजबूत तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
रायपुर में डिप्टी सीएम अरुण साव ने लिया जायजा
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
रायपुर में आयोजित होने जा रहे खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। उप मुख्यमंत्री एवं खेल मंत्री अरुण साव ने मंगलवार को राजधानी में आयोजन स्थल का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी तैयारियां समयबद्ध और मजबूत तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने आयोजन से जुड़ी सभी एजेंसियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि उद्घाटन समारोह से लेकर प्रतियोगिताओं तक किसी भी स्तर पर कमी नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह आयोजन राज्य के लिए गर्व का विषय है, इसलिए हर व्यवस्था उच्च स्तर की होनी चाहिए।
बाद में साइंस कॉलेज परिसर में बनाए गए मीडिया सेंटर में आयोजित प्रेस-कॉन्फ्रेंस में उन्होंने खेलों की रूपरेखा साझा की। उन्होंने बताया कि 25 मार्च से 3 अप्रैल तक आयोजित होने वाले इस आयोजन में देशभर के जनजातीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का राष्ट्रीय मंच मिलेगा। यह पहली बार है जब इस तरह का बड़ा आयोजन जनजातीय खिलाड़ियों के लिए किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य दूरस्थ आदिवासी क्षेत्रों के युवाओं की खेल प्रतिभा को पहचान दिलाना और उन्हें राष्ट्रीय स्तर के अवसरों से जोड़ना है। इसके माध्यम से खेलों में समावेशिता को भी बढ़ावा मिलेगा।
खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स का आयोजन राज्य के तीन प्रमुख शहरों—रायपुर, जगदलपुर और अंबिकापुर—में किया जाएगा। प्रतियोगिताओं में एथलेटिक्स, हॉकी, फुटबॉल, तीरंदाजी, कुश्ती, वेटलिफ्टिंग और स्वीमिंग जैसी प्रमुख खेल विधाएं शामिल हैं, जबकि मल्लखंभ और कबड्डी को प्रदर्शन खेल के रूप में रखा गया है।
राजधानी रायपुर में फुटबॉल, हॉकी, तीरंदाजी, स्वीमिंग और वेटलिफ्टिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जबकि एथलेटिक्स की स्पर्धाएं जगदलपुर में और कुश्ती व मल्लखंभ अंबिकापुर में आयोजित किए जाएंगे।
करीब 10 दिनों तक चलने वाले इस आयोजन में देश के लगभग 30 राज्यों से 3000 से अधिक खिलाड़ी और अधिकारी भाग लेंगे। अब तक कई राज्यों के खिलाड़ी रायपुर पहुंच चुके हैं, जिनके लिए आवास और अन्य आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जा रही हैं।
यह आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारतीय खेल प्राधिकरण, भारतीय ओलंपिक संघ, विभिन्न राष्ट्रीय खेल महासंघों और राज्य के खेल एवं युवा कल्याण विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित किया जा रहा है।
Trending Videos