{"_id":"69b3cbc86f7833cee309bd3b","slug":"10-people-selling-illicit-liquor-were-nabbed-in-a-surprise-raid-at-the-railway-station-area-korba-news-c-1-1-noi1487-4044224-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba : अवैध शराब बेचने वाले 10 लोगों पर कार्रवाई, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग से मचा हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : अवैध शराब बेचने वाले 10 लोगों पर कार्रवाई, रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग से मचा हड़कंप
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2026 02:43 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग कर कार्रवाई की।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “सजग कोरबा” अभियान के तहत कोतवाली पुलिस ने शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सघन पेट्रोलिंग कर कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने शराब पीकर वाहन चलाने, सार्वजनिक स्थान पर शराब सेवन करने तथा अवैध रूप से शराब बेचने वालों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की।
Trending Videos
पुलिस अधीक्षक कोरबा सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना एवं चौकी स्तर पर लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस ने इमली डुग्गू, सीतामढ़ी, संजय नगर और रेलवे स्टेशन क्षेत्र में रात्रि के समय बाइक के माध्यम से सघन पेट्रोलिंग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
पेट्रोलिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाते पाए जाने पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत दो व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इनमें लक्ष्मी नारायण (42) निवासी इमली डुग्गू तथा गौतम दास (19) निवासी संजय नगर, चांपा शामिल हैं।
वहीं सार्वजनिक स्थान पर शराब का सेवन करते पाए जाने पर 36 (च) पुलिस एक्ट के तहत रामेश्वर साहू निवासी इमली डुग्गू और भूपेंद्र पटेल निवासी सीतामढ़ी के खिलाफ कार्रवाई की गई।
इसके अलावा कोतवाली पुलिस ने धारा 170 बीएनएसएस के तहत अवैध रूप से शराब बेचने वाले 10 व्यक्तियों के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई की। इनमें विजय कुमार, हिदायत खान, रमेश देवांगन, अशोक यादव, मुनाराम साहू, मुरारी मेनचे, गंगू राम, रामू राम, विष्णु कुमार और जितेंद्र यादव शामिल हैं, जो सभी इमलीडुग्गू क्षेत्र के निवासी हैं।
पुलिस ने बताया कि अवैध शराब बिक्री में संलिप्त तीन व्यक्तियों के खिलाफ निगरानी खोलने की कार्रवाई की जा रही है। वहीं नशे के कारोबार में लिप्त संजय पावले निवासी इंडस्ट्रियल एरिया कोरबा के खिलाफ पूर्व में ही जिला बदर की कार्रवाई की जा चुकी है।
इधर नगर पुलिस अधीक्षक प्रतीक चतुर्वेदी के नेतृत्व में रेलवे स्टेशन क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान स्टेशन परिसर में बेवजह घूमने और बैठने वाले लोगों से पूछताछ की गई तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष निगरानी रखी गई। पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए इस प्रकार की कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी।

korba