{"_id":"69b1567fbcda0428910ff9d6","slug":"ministers-son-sandeep-kanwar-was-involved-in-a-high-voltage-drama-in-korba-korba-news-c-1-1-noi1487-4037017-2026-03-11","type":"video","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हाई वोल्टेज ड्रामा: दुकानदार को मारी टक्कर, थाने में काटा बवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़ में पूर्व गृहमंत्री के बेटे का हाई वोल्टेज ड्रामा: दुकानदार को मारी टक्कर, थाने में काटा बवाल
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 11 Mar 2026 05:34 PM IST
कोरबा बस स्टैंड मुख्य मार्ग पर बुधवार को पूर्व गृहमंत्री के बेटे संदीप कंवर ने नशे की हालत में जमकर उत्पात मचाया। उसने अपनी गाड़ी से एक दुकान को टक्कर मारी और दुकानदार से मारपीट व गाली-गलौज की। थाने लाए जाने के बाद भी आरोपी पुलिस के सामने हंगामा कर फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, संदीप कंवर नशे में धुत होकर 'पूर्व विधायक रामपुर' लिखी गाड़ी चला रहा था। इतवारी बाजार के पास उसने अनियंत्रित होकर एक दुकान को जोरदार टक्कर मार दी। पीड़ित पक्ष ने विरोध किया तो संदीप ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट पर उतारू हो गया।
बताया जा रहा है कि पीड़ित की बेटी पुलिस विभाग में आरक्षक के पद पर तैनात है। पुलिस संदीप को कोतवाली थाने लेकर आई, लेकिन वहां भी उसने हंगामा किया। उसने अपने पिता के पद और रसूख की धौंस दिखाते हुए कहा, "जो करना है कर लो, मेरा कुछ नहीं बिगड़ेगा।" हैरानी की बात यह रही कि पुलिस की मौजूदगी में भी आरोपी गाली-गलौज करते हुए अपनी गाड़ी लेकर थाने से फरार हो गया। पुलिस मूकदर्शक बनी देखती रही।
इस घटना के बाद से स्थानीय लोगों में काफी नाराजगी है। पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी गंभीर सवाल उठ रहे हैं। सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि पुलिस को शिकायत प्राप्त हुई है। एक कार चालक द्वारा लापरवाही पूर्वक वाहन चलाने, दुकान में टक्कर मारने और मारपीट की बात सामने आई है।
सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने पुष्टि की कि अजीन कुरैशी की तरफ से शिकायत मिली है। उनकी दुकान पर एक व्यक्ति ने लापरवाही पूर्वक गाड़ी चलाकर दुर्घटना की और मारपीट की। आवेदन में जिस गाड़ी का उल्लेख है, उस पर 'विधायक रामपुर' लिखा है। मामले की विधिवत जांच की जा रही है और कानून के मुताबिक कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वाहन और चालक की पहचान की जा रही है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।