सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   7 million tonnes of coal worth Rs 2100 crore embezzled in Korba

Korba : कोरबा में 70 लाख टन कोयले की 2100 करोड़ की हेराफेरी, बलरामपुर में अफीम खेती पर सख्त कार्रवाई की मांग

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 07:51 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने आज जिला कोरबा में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दो गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।
 

7 million tonnes of coal worth Rs 2100 crore embezzled in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा। गैर-राजनीतिक संगठन छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना ने आज जिला कोरबा में कलेक्टर के माध्यम से माननीय राष्ट्रपति महोदय को ज्ञापन सौंपा। संगठन ने दो गंभीर मुद्दों पर केंद्र सरकार से तत्काल हस्तक्षेप की मांग की है।

Trending Videos


पहला मुद्दा ,एसईसीएल कुसमुंडा में 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी का घोटाला, जिसकी अनुमानित राशि 2100 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ज्ञापन की प्रति सीबीआई को भी भेजी गई है। संगठन ने चेतावनी दी कि इस बड़े घोटाले को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दूसरा मुद्दा ,बलरामपुर जिले में अफीम की अवैध खेती का। संगठन ने इसकी कड़ी निंदा की और तुरंत जांच कर सख्त कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदेश अध्यक्ष दिलीप मिरी के द्वारा निर्देशानुसार ज्ञापन सौंपा गया
ज्ञापन सौंपने के दौरान छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के प्रदेश संगठन मंत्री उमागोपाल कहां आज हम छत्तीसगढ़ की माटी और संसाधनों की रक्षा के लिए एकजुट हैं। एसईसीएल कुसमुंडा में 2100 करोड़ का कोयला घोटाला हो रहा है, हमारे खनिज लूटे जा रहे हैं। बलरामपुर में अफीम की खेती हमारे समाज और युवाओं को बर्बाद कर रही है। हम गैर-राजनीतिक हैं, लेकिन छत्तीसगढ़ के हितों की लड़ाई में कोई पीछे नहीं हटेगा। राष्ट्रपति महोदय से मांग है कि CBI जांच हो और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई हो। यदि समय रहते कार्रवाई नहीं हुई तो हमारा आंदोलन और तेज होगा। छत्तीसगढ़ महतारी के नाम पर, हम लड़ेंगे और जीतेंगे

जिला संयोजक अतुल दास महंत ने बताया कि छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की रक्षा के लिए खड़े हैं। 70 लाख टन कोयले की हेराफेरी से छत्तीसगढ़ की संपत्ति लुट रही है, और अफीम की खेती से हमारी आने वाली पीढ़ी खतरे में है। हम छत्तीसगढ़िया क्रान्ति सेना के सेनानी हैं, और यह घोटाला बर्दाश्त नहीं होगा। सरकार को चेतावनी है तुरंत जांच शुरू हो, दोषी सजा पाएं। अन्यथा हम बड़े स्तर पर आंदोलन करेंगे। छत्तीसगढ़ के हित में हमारा संघर्ष जारी रहेगा।


 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed