सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Campaign to remove encroachment carried out in the city Municipal Commissioner himself came on the road in Kor

Korba : शहर में चला कब्जा हटाने का अभियान, खुद सड़क पर उतरे निगम आयुक्त

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 12 Mar 2026 01:45 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा शहर के व्ययस्तम क्षेत्र में शामिल बुधवारी बाजार क्षेत्र के दोनों ओर वीआईपी रोड और घंटाघर रोड के किनारे का हिस्सा पहली बार अतिक्रमण मुक्त हुआ है।

Campaign to remove encroachment carried out in the city Municipal Commissioner himself came on the road in Kor
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा शहर के व्ययस्तम क्षेत्र में शामिल बुधवारी बाजार क्षेत्र के दोनों ओर वीआईपी रोड और घंटाघर रोड के किनारे का हिस्सा पहली बार अतिक्रमण मुक्त हुआ है। नगर निगम ने इसके लिए अभियान चलाकर ठेले-गुमटी हटवाए, जिससे लोगों को राहत मिली है। स्वच्छता सर्वेक्षण के लिए नगर निगम आयुक्त आशुतोष पांडेय के नेतृत्व में शहर में सौंदर्याकरण का कार्य तेजी से चल रहा है।

Trending Videos


विशेष रूप से सीएसईबी चौक से बुधवारी बाजार होते हुए वीआईपी रोड, आईटीआई चौक, कोसाबाड़ी चौक से घंटाघर होते महाराणा प्रताप चौक के हिस्से को संवारा जा रहा है, लेकिन बुधवारी बाजार के आसपास लंबे समय से अतिक्रमण बाधा साबित हो रहा था। इसके लिए पूर्व में फुटपाथ किनारे ग्रिल लगाकर सौंदर्याकरण के साथ ही अतिक्रमण से मुक्त कराया गया। इसके बाद बुधवारी बाजार के दोनों ओर वीआईपी रोड व घंटाघर रोड किनारे ठेले-गुमटी लगने लगे थे, बाजार अंदर दुकान आवंटन के बाद भी कई व्यापारी सड़क पर सामान सजा रहे थे। इसकी वजह से यातायात व्यवस्था बाधित हो रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर निगम ने इसके लिए बाजार के दोनों ओर बाउंड्रीवॉल का निर्माण कराया। कार्य पूरा होने के बाद कुछ दिन पहले जहां फुटओवर ब्रिज की ओर के हिस्से से अतिक्रमण हटवाया गया तो वीआईपी रोड की ओर जाने वाले मोड़ के पास सड़क किनारे से ठेले-गुमटी हटवाते हुए अतिक्रमण मुक्त कराया। इससे पहले संकरा नजर आने वाले दोनों ओर की सड़क अब चौड़ी दिख रही है। यह पहली बार है, जो बुधवारी बाजार के बाहर दोनों ओर के हिस्से में दूसरे दिन भी ठेले-गुमटी नहीं लगे और क्षेत्र अतिक्रमण मुक्त हो गया है, नहीं तो पहले अतिक्रमण हटाने के चंद घंटे बाद ही फिर से ठेले-गुमटी लग जाते थे। नगर निगम की सख्ती से की गई कार्रवाई का असर दिखने से अब बुधवारी क्षेत्र में जाम, अव्यवस्थित पार्किंग और संकरी होती सड़क की समस्या से लोगों को राहत मिलने लगी है।

प्रभाकर पांडे नगर निगम आयुक्त ने बताया कि शहर के हृदय स्थल घंटाघर के पास सड़क किनारे अवैध रूप से ठेला घूमती और दुकान लगाया जा रहे थे जिन्हें हटाने की कार्रवाई की गई है वही मिनिमता कॉलेज के पास पान ठेला संचालित हो रहा था जो कोप्टा एक्ट के तहत आता है। उन्हें भी हटाया गया है। इन लोगों का नाम पता दर्ज किया गया है भविष्य में अगर दुकान आवंटित होती है तो इन्हें प्राथमिकता दी जाएगी।

निगम आयुक्त ने बताया कि ऐसी जगह हैं जहां पर आसामाजिक तत्वों का जमावड़ा होता है उस जगह को चिन्हाकित कर कैमरे लगवाए जाएंगे और पुलिस के साथ मिलकर काम करेंगे कैमरे लगाने के लिए एस्टीमेट तैयार हो चुका है।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed