सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Three people killed in three separate road accidents

Korba Accident: तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत, दो की हालत गंभीर, परिजनों में मचा कोहराम

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 03 Jun 2026 10:41 AM IST
विज्ञापन
Three people killed in three separate road accidents
korba
विज्ञापन
मंगलवार को पाली थाना क्षेत्र में एक ही दिन तीन अलग-अलग सड़क हादसों में तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि दो की हालत गंभीर बनी हुई है। लगातार हुई घटनाओं से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। सभी मामलों में पाली थाना पुलिस जांच कर रही है।


पहली घटना पाली थाना क्षेत्र के बिलासपुर-कटघोरा मुख्य मार्ग एनएच 130 पर मुनगाडीह के पास हुई। यहां तेज रफ्तार वाहन सड़क किनारे खड़ी ट्रक से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन के चालक की मौके पर ही मौत हो गई। वाहन में सवार एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे नाजुक हालत में अस्पताल ले जाया गया है। बताया जा रहा है कि वाहन बिलासपुर की ओर से आ रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी घटना पाली थाना अंतर्गत दीपका-पाली मार्ग पर धौराभाटा के पास हुई। यहां ट्रेलर और बाइक में जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसे में एक बाइक सवार युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है, जिसका पाली स्वास्थ्य केंद्र में उपचार चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ट्रेलर की रफ्तार तेज थी और ओवरटेक के दौरान बाइक उसकी चपेट में आ गई। हादसे के बाद ट्रेलर चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन
Trending Videos


तीसरी घटना पाली थाना के डूमरकछार ओवर ब्रिज हाईवे पर सामने आई। यहां तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने बाइक सवार युवक को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। मृतक की पहचान अब तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

पाली थाना प्रभारी ने बताया कि तीनों मामलों में जांच शुरू कर दी गई है। दो घायलों का इलाज चल रहा है। फरार वाहन चालकों की तलाश की जा रही है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंपे जाएंगे।

korba

 

 

korba

 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed