सब्सक्राइब करें
विज्ञापन
Hindi News ›   Video ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Villagers warn of agitation if Rani Cave and Hanuman Temple in Korba are not renovated

कोरबा में आस्था केंद्रों की अनदेखी: जीर्णोद्धार नहीं होने से ग्रामीण नाराज, पांच जून को प्रदर्शन की चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 02 Jun 2026 09:07 PM IST
Villagers warn of agitation if Rani Cave and Hanuman Temple in Korba are not renovated
कोरबा में मंगलवार को सर्वमंगला मंदिर के पास स्थित प्राचीन रानी गुफा और हनुमान मंदिर के जीर्णोद्धार न होने से ग्रामीण नाराज हैं। धूल-मिट्टी की सफाई न होने पर दर्जनों ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और नगर पालिक निगम को अंतिम चेतावनी दी है। ग्रामीणों ने कलेक्टर और निगम आयुक्त को ज्ञापन सौंपा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि दो दिन में मांगें पूरी नहीं हुईं तो 5 जून 2026 को सुशासन तिहार का विरोध होगा।

ग्रामीण पिछले दो वर्षों से शांतिपूर्ण ढंग से आवेदन, निवेदन, धरना और आंदोलन कर रहे हैं। दो वर्ष पूर्व रेलवे पुल निर्माण की ठेका कंपनी ने इन आस्था केंद्रों को ध्वस्त कर दिया था। पटवारी नम्रता राजवाड़े ने स्थल का निरीक्षण कर पंचनामा भी बनाया था। कई तहसीलदारों और तत्कालीन एसडीएम रोहित सिंह ने जीर्णोद्धार का ठोस आश्वासन दिया था। हालांकि, आज तक धरातल पर कोई काम नहीं हुआ है। विवाद बढ़ने पर कटघोरा के वर्तमान एसडीएम तनमय खन्ना और नहर विभाग के अधिकारियों ने ग्रामीणों से बैठक की थी। अधिकारियों ने जल्द स्थायी निराकरण का भरोसा दिया, जिसके बाद आंदोलन स्थगित हुआ। इसके बावजूद प्रशासन उदासीन बना रहा।

प्रशासन की उदासीनता के बाद ग्रामीणों ने फिर आंदोलन किया। इस पर एसईसीएल कुसमुंडा के अधिकारियों, सर्वमंगला चौकी प्रभारी और स्थानीय पार्षद ने 23 दिसंबर 2024 को लिखित आश्वासन दिया था। उन्होंने एक सप्ताह में सड़क से धूल-मिट्टी की सफाई और टैंकरों से छिड़काव का वादा किया था। यह वादा भी खोखला साबित हुआ। आज ग्रामीणों ने सड़क पर बैठकर धूल उड़ाते हुए अनोखा प्रदर्शन किया और नारेबाजी की।

सर्वमंगला मंदिर से सोनपुरी नहर मार्ग पर पिछले दो वर्षों से भारी मात्रा में धूल-मिट्टी जमी है। इस मार्ग का उपयोग दर्जनों गांवों के हजारों ग्रामीण रोज कोरबा आने-जाने के लिए करते हैं। धूल उड़ने से सड़क पर कुछ दिखाई नहीं देता है। स्कूल जाने वाले छात्र-छात्राओं को भारी दिक्कत हो रही है। सड़क दुर्घटनाएं भी लगातार हो रही हैं।

पडनिया के शिवरतन, जटराज के टिकेश्वर, पाली के संदीप, खैरभवना के जागेश्वर, कनबेरी के विमल और सोनपुरी के संतोष सहित अन्य ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया। उनका कहना है कि जब आस्था के केंद्र उजाड़ दिए गए और जनता धूल के गुबार में जीने को मजबूर है, तो प्रशासन किस बात का सुशासन तिहार मना रहा है। ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को भी ज्ञापन की प्रतिलिपि भेजी है। उन्होंने इस बार आर-पार की लड़ाई का मन बना लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Recommended

Video: पालिटेक्निक की ऑनलाइन परीक्षा देकर निकले अभ्यर्थी, कही ये बात

02 Jun 2026

Video: बड़े मंगल पर स्काउट-गाइड ने लगाया भंडारा, श्रद्धालुओं को बांटा प्रसाद

02 Jun 2026

लखनऊ में मिलर्स फॉर न्यूट्रिशन द्वारा फूड फोर्टीफिकेशन विषय पर कार्यशाला आयोजित

02 Jun 2026

Video: एलडीए बनाएगा 5 हजार किफायती फ्लैट, दीपावली तक खुल सकते हैं पंजीकरण

02 Jun 2026

Shimla: आईजीएमसी की बेसमेंट लिफ्ट बंद, मरीज परेशान

02 Jun 2026
विज्ञापन

Sirmour: नाबालिगा के आत्महत्या करने के मामले में सामने आए गंभीर आरोप, विक्रमबाग क्षेत्र के ग्रामीणों ने नाहन में पुलिस अधीक्षक को दिया शिकायत पत्र

02 Jun 2026

Hamirpur: 15 जून तक खुद डाटा भरेंगे तो तेजी से पूरी होगी जनगणना, उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जिलावासियों से की अपना डाटा खुद भरने की अपील

विज्ञापन

30 वर्षों से जेल में बंद बंदी सिंहों की रिहाई के लिए शिअद ने पठानकोट डीसी को सौंपा मांग पत्र

02 Jun 2026

मोगा में किसानों ने डीसी दफ्तर के बाहर लगाया धरना, एमएसपी गारंटी कानून और कर्जा माफी की मांग

02 Jun 2026

भारतीय भाषा समर कैंप: छात्राओं ने सीखी भाषा और संस्कृति की बारीकियां

02 Jun 2026

स्वच्छता का संदेश देने सड़क पर उतरे नरेश गिरी

02 Jun 2026

तबादला होने के बाद अयोध्या आरटीओ प्रशासन ऋतु सिंह को दी गई विदाई

02 Jun 2026

अयोध्या में 15 केंद्रों पर आयोजित होगी टीजीटी की परीक्षा, तैयारियां पूरी

02 Jun 2026

Pathankot News: 21 वर्षीय गुरबाज सिंह की चाकुओं से गोदकर हत्या, पुरानी रंजिश का शक

हापुड़ में उद्यमी के घर लाखों की लूट, परिवार को चार घंटे बंधक बनाया

02 Jun 2026

VIDEO: पीलीभीत में सपा के अस्थायी कार्यालय में बकरों की कुर्बानी, सामने आया वीडियो

02 Jun 2026

VIDEO: लखीमपुर खीरी में ज्येष्ठ के पांचवें मंगल पर विशेष पूजा, जगह-जगह लगे भंडारे

02 Jun 2026

संयुक्त किसान मोर्चा पठानकोट ने केंद्र के खिलाफ जताया रोष

02 Jun 2026

Bulandshahr News: दो दिन से लापता 18 वर्षीय रिक्शा चालक का नाले से मिला शव, परिवार ने लगाए हत्या के आरोप

02 Jun 2026

Shimla: एसडीएम ओशीन शर्मा पत्रकारों पर भड़कीं, वीडियो बनाने से रोका

02 Jun 2026

Pilibhit News: किसान के घर में लगी आग, ट्रैक्टर-बाइक समेत काफी सामान जला, एक पशु मरा

02 Jun 2026

VIDEO: किशनी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, निर्माण रोकने गई महिला को मारी गोली

02 Jun 2026

VIDEO: आईसीयू में खामियां, आग से निपटने के उपकरण भी खराब

02 Jun 2026

VIDEO: एसएन मेडिकल कॉलेज में तीन घंटे का इंतजार...फिर मिला उपचार

02 Jun 2026

VIDEO: तीन मरीजों की किडनी ट्रांसप्लांट करने की मिली अनुमति

02 Jun 2026

VIDEO: आगरा के इस गांव ने रचा इतिहास, देशभर में तीसरा स्थान

02 Jun 2026

आईसीपी रुपईडीहा में दूसरे दिन भी हड़ताल जारी, 300 ट्रकों के पहिए थमे, भारत-नेपाल व्यापार प्रभावित

02 Jun 2026

Hamirpur: सब्जी मंडी के समीप सीवरेज चेंबर लीक, मुंह ढककर निकलने को मजबूर लोग

Kashmir: गुरेज सेक्टर में किशनगंगा नदी में फंसे नागरिकों को सेना ने सुरक्षित बचाया

अयोध्या में घायल महिला का हाल जानने जिला अस्पताल पहुंचे विधायक वेद प्रकाश गुप्ता

02 Jun 2026
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed