{"_id":"6a1eaec33c9e4f1d98062496","slug":"diesel-theft-kingpin-naveen-kashyap-externed-from-district-among-3-gang-members-arrested-12-arrested-earlier-2-scorpios-5-mobiles-seized-korba-news-c-1-1-noi1487-4350191-2026-06-02","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Chhattisgarh: कोरबा में गेवरा खदान से 6 हजार लीटर डीजल चोरी, जांजगीर से घेराबंदी कर मास्टरमाइंड पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chhattisgarh: कोरबा में गेवरा खदान से 6 हजार लीटर डीजल चोरी, जांजगीर से घेराबंदी कर मास्टरमाइंड पकड़ा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 02 Jun 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार
एसईसीएल की गेवरा खदान से छह हजार लीटर डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने मुख्य आरोपी नवीन कश्यप सहित उसके गिरोह के तीन सदस्यों को जांजगीर से गिरफ्तार किया है। नवीन कश्यप जिला बदर है और लंबे समय से फरार चल रहा था।
डीजल चोर गैंग का भंडाफोड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एसईसीएल की गेवरा खदान से 6 हजार लीटर डीजल चोरी के मामले में दीपका पुलिस को सफलता मिली है। पुलिस ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी नवीन कश्यप के गिरोह समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उन्हें 1-2 जून 2026 की देर रात जांजगीर से घेराबंदी कर पकड़ा गया।
इस मामले में पहले ही 12 आरोपी पकड़े जा चुके
इस मामले में पहले ही 12 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा जा चुका है। पुलिस के अनुसार, 17 मार्च 2026 को गेवरा खदान से डीजल चोरी का अपराध दर्ज हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन
गैंग कुसमुंडा, गेवरा और दीपका खदानों में करता वारदात
जांच में पता चला कि नवीन कश्यप और उसका गिरोह आदतन अपराधी हैं। वे लंबे समय से डीजल चोरी की घटनाओं में शामिल रहे हैं। गिरोह एसईसीएल की कुसमुंडा, गेवरा और दीपका खदानों में वारदातें करता था। पुलिस को अन्य क्षेत्रों में भी ऐसी कई घटनाओं का संदेह है, जिनकी जांच जारी है। गिरफ्तार आरोपियों में नवीन कश्यप (34), शब्बीर मेमन (35) और परमेश्वर सारथी (28) शामिल हैं। ये तीनों वारदात के बाद से जांजगीर में छिपे हुए थे।
Trending Videos
दो गाड़ियां जब्त
पुलिस ने घटना में प्रयुक्त दो काले रंग की स्कॉर्पियो वाहन जब्त की हैं। इनके वाहन क्रमांक सीजी 12 बीयू 6064 और सीजी 28 पी 6555 हैं। पुलिस ने आरोपियों से 5 चलभाष भी जब्त किए हैं। आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज है। नवीन कश्यप जिला बदर है और गिरफ्तारी से बचने के लिए जगह बदल रहा था।
पकड़े गए आरोपी लंबे समय से थे फरार
दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि ये आरोपी लंबे समय से फरार थे। मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने कार्रवाई की। मंगलवार देर रात करीब 2:30 बजे तीनों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों से पूछताछ जारी है। डीजल चोरी की अन्य घटनाओं में उनकी संलिप्तता की भी जांच की जा रही है।