{"_id":"6a1ea09307cf4743bb06f45d","slug":"video-woman-shot-in-land-dispute-at-kishnis-bidhuna-crossing-police-launch-probe-2026-06-02","type":"video","status":"publish","title_hn":"VIDEO: किशनी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, निर्माण रोकने गई महिला को मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
VIDEO: किशनी में जमीन विवाद बना खूनी संघर्ष, निर्माण रोकने गई महिला को मारी गोली
किशनी। नगर के बिधूना चौराहे पर दो पक्षों में प्लाट का विवाद चल रहा है दोनों पक्ष अपना अपना प्लाट में मालिकाना हक बता रहे है। न्यायालय में वाद चलने के बाद भी नामजद लोगों ने प्लाट पर निर्माण शुरू कर दिया। निर्माण को रोकने पहुंची महिला से हुए वाद विवाद के बाद नामजद ने गोली मार दी।सूचना पर पहुंची पुलिस ने गोली लगने से घायल महिला को सीएचसी भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मंगलवार को दोपहर 12.30 बजे बिधूना चौराहे पर दो पक्षों का एक प्लाट को लेकर विवाद काफी समय से चल रहा है। इस प्लाट पर कई बार दोनों पक्षो की कहासुनी हो चुकी है अब न्यायालय में मामला। विचाराधीन है। इसके बावजूद एक पक्ष ने उसी प्लाट पर निर्माण शुरू करवा दिया। निर्माण को रोकने पहुंची हेमलता 40 वर्ष पत्नी विजेंद्र सिंह यादव निवासी गुबरिया समान हाल निवास बिधूना चौराहे से पहले नामजद लोगों की गाली गलौज कर कहासुनी हुई उसके बाद नामजद ने महिला के गोली मार दी। महिला के अनुसार वह निर्माण रोकने पहुंची थी पुलिस को भी सूचना दी थी।उसके बावजूद पुलिस के पहुंचने से पहले नामजदों ने पहले गाली गलौज की और गोली मार दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल महिला को सीएचसी भेजकर मौके पर जांच शुरू कर दी है। वही सीएचसी से चिकित्सकों ने महिला को जिलाअस्पताल रैफर कर दिया है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।