{"_id":"6a1dcd7d52d8aacf2f0dbcec","slug":"drunk-youths-beat-up-brother-in-law-and-sister-in-law-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-160405-2026-06-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: नशे में युवकों ने देवर-भाभी को पीटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: नशे में युवकों ने देवर-भाभी को पीटा
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Updated Mon, 01 Jun 2026 11:50 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मैनपुरी। आगरा रोड बालाजी नगर में दरवाजे पर बैठकर शराब पी रहे युवकों को हटने के लिए कहा तो युवकों ने देवर-भाभी को हमला कर घायल कर दिया। पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। मगन सिंह ने बताया कि 26 मई की दोपहर भाभी ममता देवी व भतीजी अन्नू बाजार से घर आ रही थीं। घर पर आकर देखा तो दरवाजे पर बैठ कर कुछ युवक शराब पी रहे थे। भाभी ने जब दरवाजे से हटने के लिए कहा तो वह गाली-गलौज करते हुए हाथापाई करने लगे। हमलावरों ने देवर-भाभी को पीटकर घायल कर दिया। लोगों को एकत्रित होता देख शराबी वहां से भाग निकले। संवाद
Trending Videos