पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   30-year-old Nandini Mehar ended her life by jumping into the Hasdeo Dam

Korba News: 30 वर्षीय युवती ने हसदेव डैम में कूदकर दी जान, परिजनों में मचा कोहराम; जांच में जुटी पुलिस

Tue, 30 Jun 2026 10:45 AM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 10:45 AM IST
विज्ञापन
30-year-old Nandini Mehar ended her life by jumping into the Hasdeo Dam
Dead body demo - फोटो : istock
कोरबा दर्री क्षेत्र में मंगलवार सुबह हसदेव डैम के 10 नंबर गेट से करीब 30 फीट ऊंचाई से छलांग लगाकर एक 30 वर्षीय युवती ने आत्महत्या कर ली। युवती के शव पर सुबह मछुआरों की नजर पड़ी तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
विज्ञापन


मृतका की पहचान नंदनी मेहर पिता नरेश मेहर उम्र 30 वर्ष निवासी नीलगिरि सिंचाई कॉलोनी, दर्री थाना के पीछे के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार नंदनी सोमवार सुबह 11 बजे से घर से लापता थी। घरवालों ने उसकी काफी तलाश की, लेकिन कोई पता नहीं चल सका। मंगलवार सुबह डैम में मछली पकड़ रहे लोगों ने पानी में शव तैरता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना मिलते ही दर्री पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पानी से बाहर निकाला गया और आगे की कार्रवाई की। शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा गया है। घटना की खबर फैलते ही डैम पर राहगीरों और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। परिजन भी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि नंदनी पार्लर का काम सीखने जाती थी। सुबह जब घरवाले उठे तो वह घर पर नहीं मिली। आसपास पूछताछ करने पर पता चला कि डैम में एक युवती का शव मिला है। नंदनी के छोटे भाई ने बताया कि उसकी बहन की शादी नहीं हुई थी और वह करीब 30 साल की थी। सुबह फोन पर जानकारी मिलने के बाद वह मौके पर पहुंचा तो बहन का शव देखकर स्तब्ध रह गया।

पुलिस का कहना है कि युवती ने किन परिस्थितियों में यह आत्मघाती कदम उठाया, यह जांच का विषय है। आत्महत्या के कारणों का अभी खुलासा नहीं हो सका है। मोबाइल और अन्य साक्ष्यों की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के सही कारण स्पष्ट होंगे।


स्थानीय लोगों ने बताया कि हसदेव डैम में इससे पहले भी कई लोग जान दे चुके हैं और कई ने आत्महत्या की कोशिश की है। डैम की ऊंचाई और सुरक्षा इंतजामों को लेकर लोगों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों ने मांग की है कि डैम पर सुरक्षा बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed