{"_id":"6a4239120e9f373c36083330","slug":"two-bike-riders-critically-injured-after-speeding-truck-hit-them-on-korbas-balco-ring-road-one-condition-serious-helmet-not-worn-truck-driver-fled-112-team-responded-korba-news-c-1-1-noi1487-4446950-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को रौंदा, दो घायल; एक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा में भीषण सड़क हादसा: तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को रौंदा, दो घायल; एक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर
Mon, 29 Jun 2026 04:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 04:19 PM IST
सार
कोरबा में रिंग सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से दो बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों में से एक की हालत काफी नाजुक बनी हुई है।
विज्ञापन
कोरबा रिंग सड़क पर दर्दनाक हादसा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई। राहगीरों और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल के लिए रवाना किया गया। बाइक सवार एक युवक की हालत काफी गंभीर बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार युवक रिंग रोड से गुजर रहे थे तभी पीछे से आए तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार उछलकर सड़क पर गिर पड़े। हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना तुरंत 112 डायल पर दी। सूचना मिलते ही 112 की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को प्राथमिक उपचार देकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेजा। पुलिस ने घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है। बालको पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि बाइक सवार दोनों युवकों में से एक ने हेलमेट नहीं पहना था। इसी वजह से उसके सिर पर गंभीर चोट आई है और उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। दूसरे युवक के हाथ-पैर में फ्रैक्चर और शरीर पर चोटें आई हैं। डॉक्टरों की टीम दोनों का इलाज कर रही है।
स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव हमेशा बना रहता है। कोयला और अन्य सामान ढोने वाले ट्रक, डंपर इस मार्ग से दिन-रात गुजरते रहते हैं। तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यहां कई बार हादसे हो चुके हैं। प्रशासन द्वारा कई बार चेतावनी देने के बाद भी स्थिति में सुधार नहीं हुआ है।
घटना के बाद ग्रामीणों और राहगीरों में भारी आक्रोश है। लोगों ने मांग की है कि रिंग रोड पर स्पीड ब्रेकर, चेकिंग और भारी वाहनों की गति पर नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फरार ट्रक चालक को पकड़ने के लिए आसपास के थानों को भी सूचना दी गई है।