पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Minister Devangan launches the National Pulse Polio Campaign; target set to administer 172,423 doses in Korb

Korba: मंत्री देवांगन ने किया राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ,1 लाख 72 हजार 423 खुराक पिलाने का लक्ष्य

Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 28 Jun 2026 07:54 PM IST
सार

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया।

विज्ञापन
Minister Devangan launches the National Pulse Polio Campaign; target set to administer 172,423 doses in Korb
korba

विस्तार

राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान के प्रथम चरण का शुभारंभ रविवार को जिले में छत्तीसगढ़ शासन के वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम, आबकारी तथा सार्वजनिक उपक्रम मंत्री लखनलाल देवांगन ने किया। उन्होंने रानी धनराज कुंवर शहरी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, कोरबा में 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों को स्वयं पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाकर अभियान की शुरुआत की। कार्यक्रम में महापौर संजू देवी राजपूत, पार्षद नरेन्द्र देवांगन, पार्षद रूबी सागर, प्रेसक्लब के पूर्व अध्यक्ष राजेन्द्र जायसवाल सहित जनप्रतिनिधि और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन


इस अवसर पर मंत्री देवांगन ने सभी नागरिकों को अभियान की शुभकामनाएं देते हुए आमजन और जनप्रतिनिधियों से सक्रिय सहभागिता की अपील की। उन्होंने कहा कि पोलियो जैसी गंभीर बीमारी से बच्चों की सुरक्षा के लिए हर माता-पिता का दायित्व है कि वे जन्म से पांच वर्ष तक के सभी बच्चों को पोलियो की दो बूंद अवश्य पिलाएं। यह अभियान बच्चों के स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है और इसमें कोई भी बच्चा छूटना नहीं चाहिए।
विज्ञापन


मंत्री देवांगन ने बताया कि जिले में आज 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 1 लाख 72 हजार 423 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जिलेभर में 1578 पल्स पोलियो बूथ स्थापित किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग की प्रशिक्षित टीमों द्वारा इन बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जा रही है। इसके अलावा गांवों, पारा-मोहल्लों, वार्डों, बाजारों, चौक-चौराहों और हाट-बाजारों में भी विशेष व्यवस्था की गई है ताकि कोई बच्चा इस अभियान से वंचित न रहे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में देश और प्रदेश को पोलियो मुक्त बनाए रखने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। इस दिशा में जनसहभागिता जरूरी है। उन्होंने सभी नागरिकों से अपील की कि वे अपने आसपास के हर बच्चे को पोलियो की खुराक दिलाने में सहयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग ने अभियान की शत-प्रतिशत सफलता के लिए सुदृढ़ कार्ययोजना बनाई है। प्रभावी संचालन हेतु सुपरवाइजर तैनात किए गए हैं। यदि कोई बच्चा बूथ पर दवा पीने से छूट जाता है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम घर-घर जाकर उसे पोलियो रोधी दवा की दो बूंद पिलाएगी।


जिले के सभी विकासखंडों में भी जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों द्वारा बच्चों को दवा पिलाकर अभियान शुरू किया गया। महापौर संजू देवी राजपूत और पार्षद नरेन्द्र देवांगन ने अभिभावकों से बच्चों को दो बूंद पिलाने की अपील की। मंत्री देवांगन ने नवजात शिशुओं सहित बच्चों को खुद दवा पिलाई और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र की जरूरतों को देखते हुए जिला खनिज न्यास डीएमएफ मद से शेड सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed