{"_id":"6a41fba8bbc51d2a060910d2","slug":"young-womans-body-found-in-korbas-nawadih-forest-causing-panic-police-recovered-poison-bottle-probe-underway-after-missing-report-filed-20-days-ago-at-kusmundra-korba-news-c-1-1-noi1487-4446778-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba News: गुमशुदगी के 20 दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: गुमशुदगी के 20 दिन बाद जंगल में मिली युवती की लाश, परिजनों में मचा कोहराम
Mon, 29 Jun 2026 11:18 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jun 2026 11:18 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा जिले के बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत नवाडीह के जंगल में संदिग्ध अवस्था में युवती की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। घने जंगल के भीतर शव मिलने की सूचना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया। घटना की सूचना मिलते ही बालको थाना प्रभारी युवराज तिवारी पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस के अनुसार लाश मिलने की जानकारी सरपंच पति राय सिंह कंवर द्वारा थाने में दी गई।
विज्ञापन
मौके पर पहुंचकर पुलिस ने मृतका की पहचान सपना धनुवार, 20 वर्ष, पिता हरिराम धनुवार के रूप में की। जांच में पता चला कि कुसमुंडा थाना क्षेत्र से मृतका की गुमशुदगी की रिपोर्ट करीब 20 दिनों पहले दर्ज कराई गई थी। तब से पुलिस और परिजन उसकी तलाश कर रहे थे। लंबे समय बाद जंगल में शव मिलने से परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
घटनास्थल से पुलिस को मृतका के पास से एक जहर की शीशी भी बरामद हुई है। इससे मामला संदिग्ध परिस्थितियों की ओर इशारा कर रहा है। हालांकि मौत का सही कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। यह आत्महत्या है या हत्या, इसका खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा। पुलिस ने सभी बिंदुओं पर जांच शुरू कर दी है और जंगल के आसपास के क्षेत्र में भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।
इस घटना के बाद नवाडीह और आसपास के गांवों में भय का माहौल है। ग्रामीणों ने पुलिस से निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू को ध्यान में रखकर मामले की तह तक जाया जाएगा।

korba