पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   porter was beaten to death with sticks and rods beneath railway overbridge crossing

कोरबा में ओवरब्रिज के नीचे हत्या: सिर पर डंडे से ताबड़तोड़ 35 वार, लोगों में दहशत; थाना प्रभारी पर एक्शन

Mon, 29 Jun 2026 06:15 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 29 Jun 2026 06:15 PM IST
सार

राजेश महाराज नामक हमाल को उसके साथी ने सोते हुए सिर पर 30-35 वार कर मौत के घाट उतार दिया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। दोनों नशेड़ी थे और आपसी विवाद होता रहता था। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
porter was beaten to death with sticks and rods beneath railway overbridge crossing
कोरबा में दिनदहाड़े युवक की हत्या - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोमवार दोपहर कोतवाली थाना क्षेत्र में एक खौफनाक हत्या की वारदात सामने आई है। शहर के ओवरब्रिज रेलवे क्रॉसिंग के नीचे एक हमाल की लाठी-डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। इस घटना का लाइव वीडियो भी सामने आया है, जिसने पूरे शहर को दहला दिया है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, राजेश महाराज नामक हमाल रोज की तरह ओवरब्रिज के नीचे चबूतरे पर सोया हुआ था। तभी उसका साथी, जो उसी के साथ खानाबदोश जिंदगी जीता था और नशेड़ी प्रवृत्ति का था, वहां पहुंचा। दोनों के बीच पहले भी विवाद और मारपीट हो चुकी थी। आसपास के लोगों ने इसे शांत कराया था। 
विज्ञापन


दोपहर में आरोपी ने मौका पाकर सोते हुए राजेश के सिर पर डंडे से 30 से 35 बार ताबड़तोड़ वार किए। सिर पर लगातार वार से राजेश की मौके पर ही मौत हो गई। हत्या के बाद आरोपी आराम से घटनास्थल से चला गया। कोतवाली टीआई एमबी पटेल पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 

korba

 

पुलिस ने शव का मर्ग पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हत्या का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस पर दबाव बढ़ गया है। इस खौफनाक वारदात ने पूरे शहर को दहला दिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

टीआई एमबी पटेल ने बताया कि मृतक और आरोपी दोनों हमाल का काम करते थे। दोनों ही नशे के आदी थे और उनके बीच आपसी विवाद था। इसी आपसी विवाद के चलते आरोपी ने इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को पकड़ लिया है।


 

ओवरब्रिज के नीचे हमालों और खानाबदोशों का जमावड़ा लगा रहता है। नशे और आपसी रंजिश के कारण यहां अक्सर मारपीट की घटनाएं होती हैं। दिनदहाड़े हुई इस सरेआम हत्या से स्थानीय लोग दहशत में हैं। व्यापारियों और राहगीरों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। उनका कहना है कि ऐसी घटनाओं पर रोक लगाने के लिए यह आवश्यक है।

थाना प्रभारी का तबादला
कोतवाली थाना क्षेत्र में हाल ही में हत्या, मारपीट और अन्य अपराधों में लगातार वृद्धि हुई है। पिछले सप्ताह सरेआम हत्या की यह दूसरी घटना सामने आई है। इन घटनाओं के बाद पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ गया है। एक हत्या की घटना के बाद कोतवाली थाना प्रभारी एम एबी पटेल को पद से हटाया गया। उनकी जगह कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी को कोतवाली थाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है। एम एबी पटेल को कटघोरा भेजा गया है। पुलिस ने हत्या की घटना के बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। क्षेत्र में बढ़ती आपराधिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए यह कदम उठाया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed