पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   30-year-old man missing from Korba since June 26 and police registered missing person report

कोरबा में चार दिन से युवक लापता: घर से निकले धर्मेन्द्र का मोबाइल बंद, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल; जांच शुरू

Tue, 30 Jun 2026 02:04 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 30 Jun 2026 02:04 PM IST
सार

कोरबा में एक 30 वर्षीय शख्स बीते चार दिनों से लापता है। परिजनों की तलाश के बाद भाई उमेश कुमार जायसवाल ने सिविल लाइन रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। धर्मेन्द्र रोजाना लालघाट जाता था, लेकिन इस बार वापस नहीं लौटा।

विज्ञापन
30-year-old man missing from Korba since June 26 and police registered missing person report
30 वर्षीय युवक लापता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सिविल लाइन रामपुर थाना क्षेत्र से एक 30 वर्षीय युवक लापता हो गया है। युवक 26 जून 2026 की सुबह 5:30 बजे घर से निकला था। वह अब तक वापस नहीं लौटा है, जिससे परिजन चिंतित हैं। परिजनों ने उसकी हर जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला।

विज्ञापन


लापता युवक का नाम धर्मेन्द्र जायसवाल है, जो स्व. केदार प्रसाद जायसवाल का पुत्र है। उसके भाई उमेश कुमार जायसवाल ने सिविल लाइन रामपुर थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। उमेश ने बताया कि धर्मेन्द्र रोजाना सुबह लालघाट जाता था। 26 जून को भी वह उसी समय घर से निकला था। तब से उसका मोबाइल बंद आ रहा है। वह अपने किसी परिचित या रिश्तेदार के यहां भी नहीं पहुंचा है। परिजनों ने आसपास के क्षेत्रों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों में भी पता किया। कहीं से भी धर्मेन्द्र के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन


थाने में परिवार ने लिखवाई गुमशुदगी की रिपोर्ट
धर्मेन्द्र जायसवाल की उम्र 30 साल है और उसका कद 5 फुट 3 इंच है। उसका रंग सांवला है। घर से निकलते समय उसने नीले रंग का शर्ट और काला लोवर पहन रखा था। धर्मेन्द्र कुछ साल पहले मेडिकल कॉलेज अस्पताल के वाहन स्टैंड में काम करता था। बाद में उसने अपना गुपचुप व्यवसाय शुरू किया। वह रामपुर मुख्य मार्ग पर गुपचुप बेचा करता था। धर्मेन्द्र के दो बच्चे और पत्नी हैं, और उसका पूरा परिवार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल
धर्मेन्द्र के लापता होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। भाई उमेश कुमार जायसवाल ने बताया कि धर्मेन्द्र के बिना घर का माहौल पूरी तरह बदल गया है। परिवार के सदस्य दिन-रात उसकी तलाश में भटक रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जल्द से जल्द धर्मेन्द्र का पता लगाने की अपील की है। परिवार गहरे सदमे में है और हरसंभव प्रयास कर रहा है।


सिविल लाइन रामपुर थाना पुलिस ने गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस टीमें सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही हैं ताकि कोई सुराग मिल सके। आसपास के सभी थानों को भी धर्मेन्द्र के लापता होने की सूचना भेज दी गई है। पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि यदि कोई भी धर्मेन्द्र जायसवाल को कहीं देखे तो तुरंत थाना सिविल लाइन रामपुर या डायल 112 पर सूचना दें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed