सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   4 year old Chital died after being attacked by stray dogs in Korba

Korba : आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत, 3 किमी तक दौड़ाकर किया था घायल, पानी पीने आया था चीतल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 05 Jun 2026 07:56 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा वन मंडल कोरबा के करतला रेंज स्थित पुरेना गांव में गुरुवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत हो गई। 3-4 कुत्तों ने चीतल को मंदिर की ओर से करीब 3 किमी तक दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था।

4 year old Chital died after being attacked by stray dogs in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा वन मंडल कोरबा के करतला रेंज स्थित पुरेना गांव में गुरुवार सुबह आवारा कुत्तों के हमले से 4 साल के चीतल की मौत हो गई। 3-4 कुत्तों ने चीतल को मंदिर की ओर से करीब 3 किमी तक दौड़ाकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। इलाज के दौरान बरपाली में उसकी मौत हो गई। यह इस साल वन्य जीव दुर्घटना की पहली घटना है। सरपंच कृष्णा बिंझवार ने बताया कि मड़वारानी पहाड़ के नीचे तालाब और जल स्रोत होने के कारण हिरण और चीतल पानी पीने पहुंचते हैं। इनकी संख्या 15 से 20 तक होती है। बुधवार सुबह करीब 6 बजे मंदिर की ओर से 3-4 आवारा कुत्ते एक चीतल को दौड़ाते हुए गांव के पास तक ले आए। ग्रामीणों ने इसकी सूचना चौकीदार बुधराम यादव को दी और कुत्तों को भगाया।



हमले में चीतल गंभीर रूप से घायल हो गया था। वनकर्मी घायल चीतल को सहायक पशु चिकित्सा अधिकारी बरपाली के पास लेकर गए। लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद वन विभाग के अधिकारी-कर्मचारी और ग्रामीणों की उपस्थिति में अंतिम संस्कार किया गया। एसडीओ एसके सोनी ने बताया कि वन्य जीव दुर्घटना की यह इस साल की पहली घटना है। पहले मड़वारानी क्षेत्र में हर साल 5 से 6 चीतलों की आवारा कुत्तों के हमले से मौत हो जाती थी। इस साल घटनाओं में कमी आई है। जंगल के बीच पानी की व्यवस्था होने से अब हिरण गांव किनारे कम ही आते हैं। सुरक्षा के लिए क्षेत्र में चौकीदार भी नियुक्त किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों के अनुसार इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में भालू भी रहते हैं। जंगली सुअर भी घूमते रहते हैं। इसके पहले भी कुत्तों ने हिरण को दौड़ाकर घायल किया था। तब ग्रामीणों ने कुत्तों को भगाकर जान बचाई थी। वन विभाग ने बताया कि तालाब और जल स्रोत के कारण वन्यजीव पानी पीने आते हैं। आवारा कुत्तों का आतंक रोकने के लिए लगातार निगरानी की जा रही है। ग्रामीणों से भी सतर्क रहने की अपील की गई है।

विज्ञापन

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed