{"_id":"69e4868e57d077793105df84","slug":"a-husband-wife-and-a-third-person-fought-violently-over-an-affair-police-have-registered-a-case-korba-news-c-1-1-noi1487-4184623-2026-04-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: पति-पत्नी और वो के चक्कर में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: पति-पत्नी और वो के चक्कर में जमकर मारपीट, पुलिस ने दर्ज किया मामला
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sun, 19 Apr 2026 01:58 PM IST
विज्ञापन
सार
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी में बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र की महिला थी जो अपने रिश्तेदारों के साथ सुभाष ब्लॉक में आई हुई थी। पति के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की।
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
एसईसीएल सुभाष ब्लॉक कॉलोनी में कुसमुंडा इलाके से एक महिला अपने कुछ रिस्तेदार के साथ एक महिला के घर पहुची और उसके साथ ये कहते हुए जमकर मारपीट करने लगी कि उसके पति के साथ उसके सबन्ध है उसे अपने जाल में फंसा कर रखा हुआ है।दोनों के बीच जमकर हाथापाई हुई और आसपास के लोग भी उनकी चीखपुकार और झगड़े पते चल गए।मारपीट के दौरान कोई भी बीच बचाव करने नही आया।तबियत से महिला की पिटाई की गई और उसे उसके पति से दूर रहने को कहा नही तो ठीक नही होगा।
Trending Videos
मारपीट की घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुची और घटनाक्रम की जानकारी लेते हुए आगे की कार्यवाही शुरू की पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मारपीट करने वाली महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति-पत्नी और उसके बीच इसे लेकर काफी लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। मारपीट करने वाली महिला की उम्र लगभग 42 साल लगभग बात बताया जा रहा है वही मारखाने वाली महिला की उम्र 40 वर्ष है वही जिस पति के चक्कर में विवाद हुआ है उसकी उम्र लगभग 49 साल लगभग बताया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में कोरबा सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी में बताया कि कुसमुंडा क्षेत्र की महिला थी जो अपने रिश्तेदारों के साथ सुभाष ब्लॉक में आई हुई थी। पति के साथ अवैध संबंध होने की बात को लेकर घर में घुसकर मारपीट की घटना सामने आई है। इस मामले में मामला दर्ज किया गया है और आगे की जांच कार्यवाही की जा रही है। जिस पति के चक्कर मे मारपीट हुआ है वो Secl कुसमुंडा में चारपहिया वाहनों का हायरिंग का काम करता है 70 से अधिक वाहन है। कुछ दिनों पहले secl की जमीन पर कब्जा किया गया था जहा अपनी वाहनों का पार्किंग बनाया था श्रमिक संगठन की शिकायत पर एसईसीएल के द्वारा कब्जा हटाने की कार्यवाही कि गई थी।

korba

कमेंट
कमेंट X