सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Allegations of Widespread Corruption in Pole Installation Work at Dipka Municipality Congress Warns of Vigorou

Korba : दीपका नगर पालिका में पोल कार्य में व्यापक भ्रष्टाचार का आरोप, कांग्रेस ने उग्र आंदोलन की दी चेतावनी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है ।

Allegations of Widespread Corruption in Pole Installation Work at Dipka Municipality Congress Warns of Vigorou
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा में नगर पालिका परिषद दीपका के अंतर्गत चल रहे विकास कार्यों में बरती जा रही अनियमितताओं और भ्रष्टाचार को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने मोर्चा खोल दिया है ब्लॉक कांग्रेस कमेटी दीपका के अध्यक्ष दिलीप सिंह ने नगर पालिका प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि दीपका क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगाए जा रहे पोल के कार्यों में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है ।

Trending Videos


दिलीप सिंह ने बताया कि प्रकाश पोल स्थापना का कार्य पूरी तरह से स्वीकृत प्राक्कलन (Estimate) के विपरीत और गुणवत्ताहीन तरीके से कराया जा रहा है इस संबंध में पार्षद कमलेश जायसवाल द्वारा शिकायत दर्ज कराई गई थी जिस पर संज्ञान लेते हुए मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने इंजीनियर को पत्र लिखकर तीन दिनों के भीतर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए थे ।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहा निर्धारित समय सीमा बीत जाने के बाद भी जांच कमेटी द्वारा रिपोर्ट जमा नहीं की गई और ना ही जानकारी दिया जा रहा है अध्यक्ष दिलीप सिंह ने आरोप लगाया कि जांच रिपोर्ट की जानकारी न तो वार्ड पार्षदों को दी जा रही है और न ही जनप्रतिनिधियों व दीपका के आम जनता को ।संबंधित अधिकारियों से संपर्क करने पर वे संतोषजनक जवाब देने से बच रहे हैं ।विभिन्न वार्डों 1, 4, 5, 6, 10, 11 में निविदा राशि में 22 लाख रुपये की अतिरिक्त वृद्धि कर दी गई जो सीधे तौर पर भ्रष्टाचार की ओर इशारा करता है ।दिलीप सिंह ने कड़े शब्दों में कहा नल-जल योजना में लाखों रुपये खर्च होने के बाद भी जनता को पीने का पानी नसीब नहीं हो रहा है वहीं साफ-सफाई और निर्माण कार्यों में मनमानी की जा रही है भ्रष्टाचार की यह जांच रिपोर्ट सार्वजनिक होनी चाहिए ताकि दीपका की जनता को सच्चाई का पता चल सके

ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि 7 दिनों के भीतर पोल एवं केबल कार्य की जांच रिपोर्ट सार्वजनिक नहीं की गई और दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो नगर पालिका का घेराव और उग्र प्रदर्शन किया जाएगा इस दौरान होने वाले किसी भी जन-आंदोलन की समस्त जिम्मेदारी नगर पालिका प्रशासन की होगी ।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed