{"_id":"69db6f610e8ee9bed30dc7f0","slug":"massive-fire-in-tire-godown-caused-by-transformer-spark-watch-video-korba-news-c-1-1-noi1487-4154453-2026-04-12","type":"video","status":"publish","title_hn":"Korba : टायर गोदाम में भीषण आग, ट्रांसफार्मर की चिंगारी बनी वजह, देखिए वीडियो","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba : टायर गोदाम में भीषण आग, ट्रांसफार्मर की चिंगारी बनी वजह, देखिए वीडियो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 05:09 PM IST
रविवार की दोपहर जिले के बाँकी मोंगरा थाना अंतर्गत सुतर्रा कटघोरा मुख्य मार्ग पर तरुण पियूष दुकान के सामने स्थित टायर गोदाम में को भीषण आग लग गई। आग इतनी तेज थी कि दूर दूर तक काले धुएं का गुबार और लपटें दिखाई दे रही थीं। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोग दहशत में आ गए और कई घरों व दुकानों से लोग बाहर निकलकर भागने लगे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार गोदाम के सामने लगे ट्रांसफार्मर से अचानक चिंगारी निकली जो सीधे गोदाम में रखे टायरों तक पहुंच गई। टायर होने के कारण आग ने कुछ ही मिनटों में विकराल रूप ले लिया। देखते ही देखते पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। आग लगने के साथ ही क्षेत्र की विद्युत व्यवस्था भी ठप हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग को जानकारी दी गई। दमकल वाहन तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना कर किया गया स्थानीय लोगों ने भी आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन टायर में लगी आग पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था। आग की लपटें इतनी तेज थीं कि पास में खड़ा एक ट्रेलर वाहन भी इसकी चपेट में आ सकता था। स्थानीय लोगों की मदद से ट्रेलर को किसी तरह वहां से हटाया गया और बड़ा हादसा टल गया।
आग की वजह से मुख्य मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क के दोनों ओर लोगों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और भीड़ को नियंत्रित किया। दमकल कर्मियों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक गोदाम में रखा लाखों का सामान जलकर खाक हो चुका था।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ट्रांसफार्मर की स्थिति पहले से ही खराब थी और लोड अधिक होने के कारण शॉर्ट सर्किट होने के कारण आग लगने की आशंका जताई जा रही है। लोगों ने विद्युत विभाग से जर्जर ट्रांसफार्मरों को बदलने और सुरक्षा मानकों का पालन कराने की मांग की है।
फिलहाल बांकी मोगरा पुलिस और प्रशासन आग लगने के सही कारणों की जांच कर रहे हैं। नुकसान का आकलन भी किया जा रहा है। गनीमत रही कि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई लेकिन व्यापारियों को भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।