सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Collector Kunal Dudawat held a meeting with villagers to listen to their grievances and assured them of every

कोरबा: कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के साथ बैठक कर सुनी समस्याएं, हर संभव समाधान का दिलाया भरोसा

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 12 Apr 2026 01:44 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के बीच बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया।

Collector Kunal Dudawat held a meeting with villagers to listen to their grievances and assured them of every
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा के पाली ब्लॉक के ग्राम करतला में कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ग्रामीणों के बीच बैठक कर उनकी समस्याएं सुनीं और हर संभव समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि ग्रामीणों के अधिकारों की पूर्ण सुरक्षा होगी और खदान प्रभावितों को सभी आवश्यक सुविधाएं प्रदान की जाएंगी।

Trending Videos


प्रस्तावित अम्बिका परियोजना माइंस से प्रभावित करतला गांव पहुंचे। ग्रामीणों ने आत्मीयता के साथ उनके सामने अपनी बात रखी। कई ग्रामीणों ने नए बने घरों के मुआवजे की मांग की। इस पर कलेक्टर ने बताया कि वर्ष 2023 में ड्रोन सर्वे किया जा चुका है। परियोजना अधिसूचित होने के बाद नए निर्माणों पर मुआवजा देना संभव नहीं होता। उन्होंने कहा कि नियमों के अनुसार जो भी पात्र होगा उसे लाभ जरूर मिलेगा। साथ ही ग्रामीणों को दलाल और बिचौलियों के प्रभाव में न आने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्राम सरपंच ज्योतिष कुमार कुसरो ने एसईसीएल द्वारा पूर्व निर्णयों पर अमल न करने, श्रम नियमों के तहत मजदूरी न मिलने, किसानों को मुआवजा न मिलने और खदान प्रभावित क्षेत्र के बाहर नामांतरण पर रोक जैसे मुद्दे उठाए। कलेक्टर ने सभी बिंदुओं को गंभीरता से सुनकर नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। उन्होंने तहसीलदार, एसईसीएल और श्रम विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक कर समस्याओं के त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। साथ ही प्रभावित क्षेत्र के बाहर की भूमि में नामांतरण पर लगी रोक हटाने को कहा।

बैठक में ग्रामीणों ने गांव में सीसी रोड और आंगनबाड़ी भवन की जरूरत बताई। कलेक्टर ने जर्जर आंगनबाड़ी का निरीक्षण कर मरम्मत योग्य होने पर मरम्मत और अन्यथा नया भवन स्वीकृत करने की बात कही। उन्होंने बताया कि जिले में राजस्व पखवाड़ा शिविर लगाए जा रहे हैं। राजस्व संबंधी समस्या के लिए शिविर में आवेदन कर समाधान प्राप्त करें।

कलेक्टर ने ग्रामीणों से टीबी जांच के लिए एक्सरे कराने की अपील की। स्वास्थ्य विभाग की टीम गांव में शिविर लगाकर जांच करेगी। एक वृद्धा ने खेत में जाने से रोके जाने की शिकायत की जिस पर कलेक्टर ने राजस्व टीम को मौके पर जाकर निराकरण करने कहा। उन्होंने राशन दुकान में चावल वितरण की स्थिति की भी जानकारी ली। बैठक में एसडीएम पाली रोहित सिंह मौजूद रहे।


korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed