सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Assistant Grade-II Pradeep Mishra Caught Accepting a Bribe Suspended Sent to Jail in Judicial Custody in Kor

Korba: रिश्वत लेते पकड़े गए सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा निलंबित, न्यायिक हिरासत में भेजा गया जेल

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 30 May 2026 08:08 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है।

Assistant Grade-II Pradeep Mishra Caught Accepting a Bribe Suspended Sent to Jail in Judicial Custody in Kor
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की बड़ी कार्रवाई सामने आई है। कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, पोड़ी उपरोड़ा में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को 40 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। एसीबी की कार्रवाई के बाद जिला शिक्षा अधिकारी ने आरोपी बाबू को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कार्यालय उप पुलिस अधीक्षक, एंटी करप्शन ब्यूरो बिलासपुर से प्राप्त जानकारी के अनुसार, एसीबी/ईओडब्ल्यू इकाई बिलासपुर द्वारा भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 1988, संशोधित अधिनियम 2018 के तहत अपराध क्रमांक 0/2026 दर्ज किया गया था। इसी प्रकरण में 29 मई 2026 को एसीबी की टीम ने ट्रैप कार्रवाई की। टीम ने पोड़ी उपरोड़ा बीईओ कार्यालय में पदस्थ सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को प्रार्थी अमृत बघेल से 40,000 रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। रिश्वत लेते पकड़े जाने के बाद एसीबी ने आरोपी प्रदीप मिश्रा को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है। एसीबी मामले की आगे जांच कर रही है।

Trending Videos


प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा ने कार्रवाई की है। डीईओ ने माना कि प्रदीप मिश्रा का यह कृत्य छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रावधानों के विपरीत है। इसके चलते आरोपी सहायक ग्रेड-02 प्रदीप मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। निलंबन आदेश में कहा गया है कि निलंबन अवधि के दौरान प्रदीप मिश्रा का मुख्यालय कार्यालय विकासखंड शिक्षा अधिकारी, कटघोरा निर्धारित किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि शासकीय कार्यों में भ्रष्टाचार और अनियमितताओं के प्रति शून्य सहिष्णुता की नीति अपनाई जा रही है। भविष्य में भी ऐसे मामलों में नियमानुसार कठोर कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने सभी शासकीय कर्मचारियों को ईमानदारी से कार्य करने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि एसीबी द्वारा जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इससे पहले भी कई शासकीय कर्मचारियों पर रिश्वत लेने के मामले में कार्रवाई हो चुकी है। एसीबी ने लोगों से अपील की है कि रिश्वत मांगने पर तुरंत शिकायत दर्ज कराएं।

विज्ञापन
विज्ञापन

korba

विज्ञापन

korba

 

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed