{"_id":"69ec6b37a12f496cd302be20","slug":"bank-employee-dies-in-road-accident-vehicle-wrecked-after-hitting-cattle-korba-news-c-1-1-noi1487-4208016-2026-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत, मवेशी से टकराने से वाहन के उड़े परखच्चे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बैंक कर्मी की सड़क हादसे में मौत, मवेशी से टकराने से वाहन के उड़े परखच्चे
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Apr 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
कोरबा में शुक्रवार की देर रात उरगा गुमिया के पास भारत माला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कर मवेशी से जा टकरा जहां का अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया इस हादसे में वाहन चालक मौत हो गई।
korba
विज्ञापन
विस्तार
कोरबा में शुक्रवार की देर रात उरगा गुमिया के पास भारत माला मुख्य मार्ग पर तेज रफ्तार कर मवेशी से जा टकरा जहां का अनियंत्रित होकर डिवाइडर में जा टकराया इस हादसे में वाहन चालक मौत हो गई वहीं वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया इस घटना के बाद राहगीरों की भीड़ एकत्रित हो गई और किसी तरह घायल व्यक्ति को कोरबा के निजी अस्पताल के लिए रवाना किया जहां जांच के दौरान शनिवार की उसकी मौत हो गई।
Trending Videos
मृतक की पहचान कोरबा पुरानी बस्ती दुरपा रोड निवासी प्रज्वल राठौर के रूप में की गई जहां घटना की सूचना मिलते हैं उसके मित्रगढ़ और परिजन मौके पर पहुंचे और घटनाक्रम की जानकारी ली। बताया जा रहा है कि मृतक प्रज्वल कोरबा से रायपुर किसी परिचित को देखने के लिए अस्पताल जा रहा था इस दौरान भारतमाला मार्ग पर अचानक से एक मवेशी आ गया और यह घटना सामने आई वाहन की रफ्तार काफी तेज थी जिसके चलते तेज रफ्तार कर मवेशी से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर दूर डिवाइडर से जा टकराया इस हादसे में मवेशी के भी मौत हो गई बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार ही मौत का कारण बना है वहीं हादसे के बाद वाहन के एयरबैग खुल गए। बताया जा रहा है कि मृतक आईसीआई बैंक में काम करता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
मृतक मूलतःपासिद (सुआ डेरा ), सक्ती निवासी था पिछले कुछ कई साल से यहां काबिज है। वही इस मामले में स्थानीय लोगों की माने तो मुख्य मार्ग पर मवेशी अक्सर विचरण करते नजर आते हैं वहीं सड़क पार करते हैं जिसके चलते कई बार हादसे हो चुके हैं और कई लोगों की मौत हो चुकी है। इस मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस ने अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर परिजनों का बयान दर्ज किया गया है। वही आगे की कार्यवाही करते हुए पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों को सौंप दिया है।

korba
