सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Theft of lakhs of rupees from lawyer s house a year ago revealed

Korba News: अधिवक्ता के घर एक साल पहले हुई लाखों की चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
सार

पुलिस ने एक वर्ष पूर्व अधिवक्ता राकेश पांडेय के घर हुई चोरी का खुलासा किया है। दो आरोपी गिरफ्तार किए हैं। आठ लाख रुपये का सामान बरामद हुआ है।

Theft of lakhs of rupees from lawyer s house a year ago revealed
korba
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने अधिवक्ता के घर करीब एक वर्ष पूर्व हुई लाखों की चोरी की वारदात का खुलासा करते हुए दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग आठ लाख रुपये का चोरी किया गया सामान बरामद किया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

Trending Videos


19 अप्रैल 2025 को पुरानी बस्ती कटघोरा निवासी अधिवक्ता राकेश पांडेय के सूने मकान में अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चोरी की घटना को अंजाम दिया था। चोर घर में रखे करीब 10 तोला सोने के जेवरात, जिसमें रानी हार सेट, दो जोड़ी झुमके, एक सोने की चेन, दो नग चांदी की पायल और लगभग 50 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए थे। वारदात में मोटरसाइकिल का भी इस्तेमाल किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर एवं एसडीओपी विजय सिंह राजपूत के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी के नेतृत्व में टीम गठित की गई। तकनीकी साक्ष्य और मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अमित खांडे और गौतम कुमार को गिरफ्तार किया।

पूछताछ में दोनों आरोपियों ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर चोरी करना कबूल किया। आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किया गया रानी हार सेट, झुमका, सोने की चेन, पायल, 3000 रुपये नकद और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की है। कुल आठ लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी अमित खांडे का पूर्व में भी आपराधिक रिकॉर्ड रहा है।

दोनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। अन्य फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस की टीम लगातार दबिश दे रही है। कटघोरा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि घर से बाहर जाते समय सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखें, सीसीटीवी कैमरे चालू रखें और संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed