{"_id":"69f1edaa2fad5f0ebd074bf4","slug":"huge-peepal-tree-falls-woman-injured-two-cars-and-dozen-bikes-crushed-korba-news-c-1-1-noi1487-4222618-2026-04-29","type":"video","status":"publish","title_hn":"कोरबा कोर्ट परिसर में हादसा: पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिरा, दो कार और 20 बाइक क्षतिग्रस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोरबा कोर्ट परिसर में हादसा: पुराना पीपल का पेड़ अचानक गिरा, दो कार और 20 बाइक क्षतिग्रस्त
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Wed, 29 Apr 2026 06:37 PM IST
Link Copied
बुधवार दोपहर जिला एवं सत्र न्यायालय के सामने एक विशाल पीपल का पेड़ अचानक गिर गया। इस हादसे में दो कारें और दर्जनों मोटरसाइकिलें चकनाचूर हो गईं। वहीं पास से गुजर रही एक महिला के सिर पर गंभीर चोट आई है, जिसे तत्काल जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
अचानक पेड़ गिरने से कोर्ट परिसर में अफरा-तफरी मच गई और भगदड़ जैसी स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 2 बजे न्यायालय परिसर के मुख्य गेट के पास खड़ा पुराना विशाल पीपल का पेड़ तेज आवाज के साथ भरभराकर गिर पड़ा। उस वक्त परिसर में बड़ी संख्या में वकील, पक्षकार और कर्मचारी मौजूद थे। पेड़ गिरते ही लोग इधर-उधर भागने लगे।
हादसे में 45 वर्षीय महिला सुनीता बाई के सिर पर पेड़ की मोटी डाल गिर गई। महिला लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ी। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत 108 एंबुलेंस को सूचना दी। महिला को जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर बताई है। पेड़ गिरने से न्यायालय परिसर में पार्क की गई दो कारें पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गईं। स्टैंड में खड़ी करीब 15-20 मोटरसाइकिलें भी पेड़ के नीचे दबकर चकनाचूर हो गईं।
सूचना मिलते ही सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने भीड़ को हटाकर राहत कार्य शुरू किया। नगर निगम की टीम ने क्रेन और गैस कटर की मदद से पेड़ को हटाने का काम शुरू किया। देर शाम तक मलबा हटाने का कार्य जारी था। गनीमत रही कि हादसे के वक्त किसी वाहन में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा हादसा हो सकता था।
स्थानीय वकीलों ने इस घटना के लिए प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि यह पीपल का पेड़ काफी पुराना और जर्जर हो चुका था। कई बार इसकी शिकायत नगर निगम से की गई थी। वकीलों का कहना है कि समय रहते पेड़ को नहीं हटाया गया। अगर प्रशासन पहले सतर्क हो जाता तो यह हादसा टाला जा सकता था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।