सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Youth Who Went to Wedding Found Hanging from Tree Deceased Was Driver

Korba: शादी कार्यक्रम में गया युवक पेड़ पर लटका मिला, जेब से मिला मोबाइल और बीड़ी

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 30 Apr 2026 09:15 PM IST
विज्ञापन
सार

जपेली गांव में 20 वर्षीय उदय महंत की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ पर गमछे से लटका मिला। पुलिस आत्महत्या और हत्या दोनों पहलुओं पर जांच कर रही है।

Youth Who Went to Wedding Found Hanging from Tree Deceased Was Driver
korba
विज्ञापन

विस्तार

उरगा थाना क्षेत्र के जपेली गांव में गुरुवार की दोपहर एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया 20 वर्षीय युवक गांव के पास एक पेड़ पर गमछे से फांसी के फंदे पर लटका मिला। अगले दिन ग्रामीणों की नजर पड़ने पर पुलिस को सूचना दी गई। मृतक की पहचान जपेली निवासी उदय महंत के रूप में हुई है, जो पेशे से ड्राइवर था। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच कर रही है।

Trending Videos


परिजनों के मुताबिक, उदय महंत बुधवार रात गांव में ही आयोजित एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। देर रात तक वापस नहीं लौटने पर घरवालों ने उसकी खोजबीन शुरू की। रातभर तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। गुरुवार की दोपहर ग्रामीण जब खेत की ओर गए तो गांव से लगे एक पेड़ पर युवक का शव गमछे से लटका देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने तत्काल उरगा पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा की कार्रवाई की। तलाशी के दौरान मृतक की जेब से मोबाइल, बीड़ी, सिगरेट और माचिस बरामद हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया है।

उरगा थाना प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी। परिजनों को सूचित कर उनका बयान दर्ज किया गया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। युवक ने गमछे से फांसी लगाई थी। पुलिस आत्महत्या, हत्या समेत सभी एंगल से जांच कर रही है।

20 वर्षीय उदय महंत वाहन चालक था। अचानक हुई मौत से परिवार में कोहराम मच गया है। गांव में भी मातम पसरा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
 

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed