सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba Murder 27-year-old daughter slits her father throat with sickle after dispute

'पिताजी को मार डाला, जाकर देख लो': बेटी ने हंसिया से काट दिया गला, इस बात से हुई थी खफा; जुर्म भी कबूला

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 10 Feb 2026 02:27 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिले में एक दिल दहला देने वाली वारदात से हड़कंप मच गया है। जहां एक 27 वर्षीय बेटी  ने विवाद के बाद पिता का गला हंसिया से काट दिया। आरोपी ने खुद का जुर्म भी कबूल कर लिया है।

Korba Murder 27-year-old daughter slits her father throat with sickle after dispute
हत्या के बाद गांव में मचा हड़कंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हरदी बाजार थाना क्षेत्र के ग्राम रलिया के लिममुंडा बस्ती में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक बेटी ने अपने ही पिता की हत्या कर दी। इस घटना से पूरे गांव में हड़कंप मच गया है। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस ने तत्काल आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया है।

Trending Videos


प्राप्त जानकारी के अनुसार, 55 वर्षीय अशोक कुमार केवट अपने परिवार के साथ रलिया में रहते थे। पिछले आठ वर्षों से उनकी पत्नी और तीन बेटियां कोरबा के आदिले चौक में अलग रह रही थीं। बेटियां निजी कंपनी में काम करती हैं और एक पढ़ाई कर रही है। सोमवार को अशोक केवट की पत्नी और तीनों बेटियां किसी काम से रलिया गांव आई हुई थीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एक बेटी का जाति प्रमाण पत्र बनवाना था, जिसके कारण वे वहीं रुकी हुई थीं। सोमवार की देर रात, बड़ी बेटी गीता केवट (27 वर्ष) और पिता अशोक केवट के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि गीता ने घर में रखे हसिये से पिता के गले पर वार कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई। इसके बाद गीता खुद घर से बाहर आकर रिश्तेदारों को बताने लगी कि उसने अपने पिता की हत्या कर दी है।

मृतक अशोक केवट के भाई संतोष कुमार ने बताया कि हत्या के बाद गीता बाहर आई और उसने कहा कि पिताजी को मार डाला है, जाकर देख लो। अंदर जाने पर अशोक खून से लथपथ मिले और उनकी मौत हो चुकी थी। गांव के सरपंच विष्णु बिंझवार ने बताया कि अशोक केवट अकेले रहते थे और उनका परिवार कोरबा में रहता था। 

बताया जा रहा है कि अशोक केवट आदतन शराबी थे और उनकी हरकतों से परेशान होकर पत्नी और बच्चे उनसे अलग रहते थे। मृतक अशोक अक्सर अपनी मां और बेटी के चरित्र पर भी सवाल उठाते थे, जिससे वे परेशान थीं। अशोक राजमिस्त्री का काम करते थे और अकेले ही जीवन यापन कर रहे थे।

हरदी बाजार थाना प्रभारी प्रमोद डनसेना ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी बेटी को गिरफ्तार कर लिया गया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है। हत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस विस्तृत जांच कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed