फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Big Action by Bankimongra Police: 3 Robbery Cases Solved, 4 Accused and 1 Child in Conflict with Law Arrested,

कोरबा में डकैती गैंग का पर्दाफाश: तीन वारदातों के आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग भी पकड़ा गया

Sun, 16 Aug 2026 09:43 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 09:43 PM IST
सार

कोरबा जिले में डकैती की घटना से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांकीमोंगरा पुलिस ने बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में हुई डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Big Action by Bankimongra Police: 3 Robbery Cases Solved, 4 Accused and 1 Child in Conflict with Law Arrested,
डकैती के 3 मामलों 4 आरोपी और नाबालिग गिरफ्तार

विस्तार

कोरबा जिले में एक बार फिर डकैती की घटना से पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। बांकीमोंगरा पुलिस ने बलगी सबस्टेशन, सूराकछार खदान और दीपका खदान में हुई डकैती की तीन वारदातों का खुलासा करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल भी जब्त की है। गिरोह के कुछ अन्य सदस्य अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, तीनों घटनाओं में बदमाशों ने हथियारों का डर दिखाकर कर्मचारियों के साथ मारपीट की और नगदी समेत कीमती सामान लूटकर फरार हो गए थे। लगातार हो रही इन वारदातों के बाद इलाके में दहशत का माहौल था। मामलों की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने अलग-अलग अपराध दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में बांकीमोंगरा थाना प्रभारी के नेतृत्व में विशेष टीम बनाई गई। टीम ने मुखबिरों को सक्रिय करने के साथ तकनीकी साक्ष्यों, सीसीटीवी फुटेज और संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी शुरू की। जांच के दौरान मिले सुरागों के आधार पर पुलिस ने आरोपियों तक पहुंच बनाई और दबिश देकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राजपाल चौहान (22), फिरोज मेमन (27), निकेश कुमार कश्यप (21) और होरीलाल केवट (24) के रूप में हुई है। इनके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने तीनों डकैती की घटनाओं में शामिल होना स्वीकार किया है। पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल मोटरसाइकिल जब्त कर ली है। आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जा रही है।


पुलिस अब गिरोह के फरार सदस्यों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में चोरी, लूट और डकैती जैसे संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed