सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Bike rider beaten and robbed after being offered a lift Accused arrested

छत्तीसगढ़: नशे की लत ने अपराध की राह पर धकेला, कोरबा में लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 28 Mar 2026 10:28 AM IST
विज्ञापन
Bike rider beaten and robbed after being offered a lift Accused arrested
korba
विज्ञापन
कोरबा के मानिकपुर चौकी पुलिस ने लूट की एक वारदात में संलिप्त दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। घटना 26 मार्च की बताई जा रही है, जब मानिकपुर निवासी योगेश कुमार को मानिकपुर बाजार के पास कुछ अज्ञात युवकों ने रोका। आरोपियों ने पहले योगेश की बेरहमी से पिटाई की और फिर उसकी बाइक व 2000 रुपये नकद लूट लिए। घटना के बाद किसी तरह मानिकपुर चौकी पहुंचे पीड़ित युवक ने पुलिस से शिकायत की।
Trending Videos


पीड़ित युवक योगेश कुमार के अनुसार, वह किसी काम से कोरबा गया हुआ था और वापस लौट रहा था। इसी दौरान दो युवकों ने लिफ्ट लेने के बहाने उसे रोका। बात बढ़ने पर उन्होंने योगेश के साथ मारपीट की और पैसे लूट लिए। पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली चौकी मानिकपुर में अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर मानिकपुर चौकी पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए घटना को अंजाम देने के बाद घूम रहे बाइक सवार दो युवकों की तलाश शुरू की और उन्हें पकड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 23 वर्षीय फैजल अहमद अंसारी उर्फ अमन और 21 वर्षीय विजय चौहान के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि पकड़े गए दोनों आरोपी नशे के आदी हैं और नशे की लत को पूरा करने के लिए उन्होंने यह लूटपाट और मारपीट की घटना को अंजाम दिया। मानिकपुर चौकी पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed