{"_id":"6a3a4f65c91167479204dd53","slug":"bjp-govt-turning-chhattisgarh-into-crime-hub-says-devendra-yadav-murders-loot-rape-assault-happening-openly-law-and-order-collapsed-public-unsafe-korba-news-c-1-1-noi1487-4426066-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Korba News: 'छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है भाजपा सरकार', भिलाई विधायक बोले- सरेआम हो रही वारदातें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba News: 'छत्तीसगढ़ को अपराध गढ़ बना रही है भाजपा सरकार', भिलाई विधायक बोले- सरेआम हो रही वारदातें
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 03:08 PM IST
विज्ञापन
सार
कांग्रेस नेता और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। देवेंद्र यादव ने कहा कि भाजपा सरकार में छत्तीसगढ़ में अराजकता बढ़ रही है। जनता की सुरक्षा में नाकाम, बेरोजगारी और महंगाई चरम पर है।
भिलाई विधायक देवेंद्र यादव
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
कांग्रेस नेता और भिलाई विधायक देवेंद्र यादव ने कटघोरा पहुंचकर भाजपा सरकार पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने आरोप लगाया कि छत्तीसगढ़ को भाजपा सरकार अपराध गढ़ बना रही है। प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। रोजाना जिंदा जलाने जैसी गंभीर घटनाएं सामने आ रही हैं।
देवेंद्र यादव अंबिकापुर प्रवास के दौरान कटघोरा पहुंचे थे। यहां युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार जनता की सुरक्षा करने में नाकाम रही है। हर दिन हत्या, लूट, दुष्कर्म और आगजनी की घटनाएं बढ़ रही हैं। सरकार केवल आंकड़ों में उलझकर अपनी पीठ थपथपा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
बेरोजगारी और महंगाई पर आरोप
विधायक यादव ने प्रदेश में बेरोजगारी चरम पर होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि युवा रोजगार के लिए भटक रहे हैं। सरकार के पास कोई ठोस योजना नहीं है। महंगाई ने आम आदमी की कमर तोड़ दी है। गैस, पेट्रोल-डीजल सहित रोजमर्रा की चीजें महंगी हो गई हैं। किसान, मजदूर और व्यापारी सभी परेशान हैं।
कांग्रेस का संघर्ष और रणनीति
देवेंद्र यादव ने स्पष्ट किया कि कांग्रेस चुप नहीं बैठेगी। राहुल गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस जनता की आवाज बनेगी। जल, जंगल, जमीन की लड़ाई को और तेज किया जाएगा। उन्होंने कहा कि आदिवासी, दलित और पिछड़े वर्गों के अधिकारों पर हमला हो रहा है। कांग्रेस इसे बिल्कुल बर्दाश्त नहीं करेगी। सड़क से लेकर सदन तक सरकार को घेरा जाएगा।
आगामी चुनाव और बदलाव का आह्वान
विधायक ने कहा कि कुशासन की यह सरकार अब ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। जनता बदलाव चाहती है और युवाओं में आक्रोश है। युवा कांग्रेस के साथ खड़े हैं। उन्होंने दावा किया कि 2028 के चुनाव में जनता भाजपा को सत्ता से उखाड़ फेंकेगी। युवा कांग्रेस के स्वागत कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।
देवेंद्र यादव ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि अब हर बूथ पर कांग्रेस को मजबूत करना होगा। जनता के बीच जाकर उनकी समस्याएं सुननी होंगी। सरकार की नाकामियों को उजागर करना होगा। कांग्रेस सिर्फ विपक्ष की भूमिका नहीं निभाएगी, बल्कि पीड़ितों के साथ खड़ी होकर न्याय दिलाएगी। प्रदेश में फैली अराजकता को खत्म करने के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करेगी।