फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Raj Jewellers robbery case solved mastermind who disguised himself as a woman to commit heist arrested near Ka

Korba: राज ज्वेलर्स लूटकांड का पर्दाफाश, महिला बनकर लूट करने वाला मास्टरमाइंड कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार

Sat, 18 Jul 2026 06:37 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 18 Jul 2026 06:37 PM IST
सार

कोरबा के कटघोरा थाना अंतर्गत 1 जुलाई को छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूटकांड में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के तीसरे और मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है।

विज्ञापन
Raj Jewellers robbery case solved mastermind who disguised himself as a woman to commit heist arrested near Ka
korba

विस्तार

कोरबा के कटघोरा थाना अंतर्गत 1 जुलाई को छुरीकला स्थित राज ज्वेलर्स में दिनदहाड़े हुई लूटकांड में कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के तीसरे और मुख्य आरोपी विष्णु राठिया को कर्नाटक बॉर्डर से गिरफ्तार कर लिया गया है। लूट के दौरान वह सलवार सूट पहनकर महिला बनकर आया था। गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने इस चर्चित मामले के सभी आरोपियों को दबोच लिया है।

विज्ञापन


01 जुलाई की दोपहर छुरीकला के राज ज्वेलर्स में तीन बदमाश ग्राहक बनकर पहुंचे थे। दुकान में घुसते ही आरोपियों ने कट्टा अड़ाकर कर्मचारियों को डराया और आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। इसके बाद काउंटर से सोने-चांदी के जेवरात लूटकर मौके से फरार हो गए थे। वारदात के बाद पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। सीसीटीवी फुटेज में एक आरोपी महिला के वेश में नजर आ रहा था, जिसकी पहचान को लेकर पुलिस लगातार सुराग जुटा रही थी।
विज्ञापन


घटना के बाद कोरबा पुलिस ने दो आरोपियों गोपाल सिंह और परदेशी राम को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जबकि लूट की साजिश रचने वाला मास्टरमाइंड विष्णु राठिया फरार था। मुखबिर से मिली सटीक सूचना के आधार पर कोरबा पुलिस की विशेष टीम कर्नाटक के हिन्दूपुरम इंडस्ट्रियल एरिया पहुंची। वहां विष्णु राठिया मजदूर बनकर रह रहा था और पहचान छिपाकर काम कर रहा था। टीम ने घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरबा कटघोरा क्षेत्र के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतीश ठाकुर ने बताया कि राज ज्वेलर्स लूटकांड में पहले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका था। फरार चल रहा मुख्य आरोपी विष्णु राठिया ही लूट के दिन महिला बनकर दुकान में आया था। उसकी गिरफ्तारी के साथ इस मामले के सभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। आरोपी से पूछताछ में लूट के जेवरात और वारदात में प्रयुक्त हथियारों के बारे में भी जानकारी ली जा रही है।


पुलिस अधिकारियों के अनुसार, लूट के बाद से ही टीम लगातार अलग-अलग राज्यों में आरोपी की तलाश कर रही थी। तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर नेटवर्क के आधार पर आखिरकार विष्णु राठिया को दबोच लिया गया। गिरफ्तारी के बाद उसे कोरबा लाकर न्यायालय में पेश किया जाएगा। इस कार्रवाई से व्यापारी वर्ग में राहत है। पुलिस ने कहा है कि जिले में इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने वालों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और भविष्य में भी ऐसी वारदातों पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

korba

korba

 

korba

korba

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed