फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Case registered at Darri police station against a platoon commander in Korba

Korba: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, प्लाटून कमांडर के खिलाफ दर्री थाने में केस दर्ज, आरोपी फरार

Fri, 17 Jul 2026 07:17 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 17 Jul 2026 07:17 PM IST
सार

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है।

विज्ञापन
Case registered at Darri police station against a platoon commander in Korba
korba

विस्तार

कोरबा जिले के दर्री थाना क्षेत्र में शादी का वादा कर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी प्रमोद महंत के खिलाफ दुष्कर्म सहित संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया है। बताया जा रहा है कि आरोपी वर्तमान में प्लाटून कमांडर के पद पर पदस्थ है। शिकायत के बाद से आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी है।

विज्ञापन


पीड़िता ने दर्री थाने में दी गई शिकायत में बताया कि प्रमोद महंत ने उससे दोस्ती कर शादी करने का वादा किया था। इसी भरोसे में लेकर आरोपी ने उससे कई बार शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी ने लंबे समय तक शादी का झांसा देकर उसका शारीरिक और मानसिक शोषण किया। जब पीड़िता ने शादी के लिए दबाव बनाया तो आरोपी लगातार टालमटोल करने लगा। बाद में उसने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।
विज्ञापन


खुद को ठगा हुआ महसूस करने के बाद पीड़िता थाने पहुंची और पूरे घटनाक्रम की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि आरोपी ने जानबूझकर शादी का प्रलोभन देकर उसका विश्वास तोड़ा है। शिकायत के आधार पर दर्री पुलिस ने आरोपी प्रमोद महंत के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस अब मामले की विस्तृत जांच कर रही है। इस दौरान पीड़िता और आरोपी दोनों के बयान दर्ज किए जाएंगे। साथ ही मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य और दस्तावेज भी जुटाए जा रहे हैं। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने बताया कि एक पीड़िता ने थाना आकर शिकायत दर्ज कराई कि उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाया गया और अब शादी से इनकार कर रहा है। जिसके शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है और फरार आरोपी की तलाश शुरू कर दी गई है।


एएसपी ने कहा कि पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। आरोपी सरकारी पद पर पदस्थ है इसलिए मामले को गंभीरता से लिया गया है। पुलिस ने कहा है कि इस तरह के मामलों में पीड़ित महिलाएं सामने आकर शिकायत दर्ज कराएं। कानून सभी के लिए बराबर है और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है और जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed