{"_id":"6a5a07f625952adcf70cdc80","slug":"two-youths-arrested-in-korba-for-carrying-sharp-weapons-and-creating-public-fear-case-registered-under-arms-act-weapon-seized-by-kotwali-police-korba-news-c-1-1-noi1487-4511188-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: धारदार हथियार लेकर दहशत फैलाने वाले दो युवक गिरफ्तार, आर्म्स एक्ट में केस दर्ज
Fri, 17 Jul 2026 05:39 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 05:39 PM IST
सार
कोरबा में शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम जनता में भय पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में शहर में कानून व्यवस्था बिगाड़ने और आम जनता में भय पैदा करने की कोशिश करने वालों के खिलाफ कोरबा पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। इसी क्रम में कोतवाली थाना पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर धारदार हथियार लेकर घूम रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से बड़ा आकार का चाकूनुमा हथियार जिसे स्थानीय भाषा में कत्ता या बंडा कहा जाता है, बरामद किया गया है।
विज्ञापन
पुलिस को सूचना मिली थी कि कोतवाली थाना क्षेत्र में आसिफ कुरैशी और विशाल कंवर नामक दो युवक हाथ में धारदार हथियार लेकर खुलेआम घूम रहे हैं और राहगीरों को डरा-धमका रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची और घेराबंदी कर दोनों को हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से एक धारदार कत्ता बरामद किया गया। पुलिस ने बताया कि आरोपी इसी हथियार का इस्तेमाल कर लोगों में दहशत फैला रहे थे।
विज्ञापन
गिरफ्तारी के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ आर्म्स एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत थाना कोतवाली में मामला पंजीबद्ध किया गया। वैधानिक कार्रवाई पूरी करने के बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया। पुलिस ने कहा कि मामले की जांच जारी है और यह पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों ने हथियार कहां से प्राप्त किया था और इसका उपयोग वे किस मंशा से करना चाहते थे।
विज्ञापन
इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कोतवाली थाना क्षेत्र में कल दो युवक - 1. आसिफ कुरैशी और 2. विशाल - द्वारा अवैध हथियार लेकर इधर-उधर घूमकर लोगों को डराया-धमकाया जा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और दोनों को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 1 नग अवैध हथियार 'बंडा' यानी कट्टा बरामद किया गया। दोनों के खिलाफ थाना कोतवाली में आर्म्स एक्ट के तहत मामला पंजीबद्ध कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।
एएसपी ने आगे कहा कि कोरबा पुलिस का उद्देश्य शहर में शांति और सुरक्षा बनाए रखना है। किसी को भी कानून हाथ में लेने या आम नागरिकों को भयभीत करने की अनुमति नहीं दी जाएगी। पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी संदिग्ध व्यक्ति हथियार के साथ दिखाई दे या कोई कानून व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करे, तो तुरंत नजदीकी थाने या डायल 112 पर सूचना दें। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शहर में दहशत फैलाने और कानून तोड़ने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त और त्वरित कार्रवाई जारी रहेगी।

korba

korba