{"_id":"6a58e84c72f8166dfc0df423","slug":"stray-dog-pack-mauled-5-year-old-boy-to-death-in-dadhar-father-arrived-late-family-devastated-locals-demand-action-against-stray-dogs-korba-news-c-1-1-noi1487-4508894-2026-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच साल के मासूम को नोचा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: आवारा कुत्तों के झुंड ने पांच साल के मासूम को नोचा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत, परिजनों में कोहराम
Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jul 2026 08:18 PM IST
सार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक 5 साल के मासूम की जान ले ली। कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा के मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर में आवारा कुत्तों के आतंक ने एक 5 साल के मासूम की जान ले ली। कुत्तों के झुंड ने मासूम पर हमला कर उसे बुरी तरह नोच डाला। अस्पताल ले जाते समय डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। मृतक मासूम की पहचान साल के प्रकाश पटेल पिता किशोर पटेल के रूप में हुई है। प्रकाश कक्षा पहली का छात्र था। मूलतः जांजगीर जिले के रहने वाले किशोर पटेल अपने परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं।
विज्ञापन
किशोर पटेल ने बताया कि गुरुवार की शाम 4 बजे लगभग को वह दादर में एक घर पर मजदूरी का काम कर रहा था। उसका बेटा प्रकाश उससे मिलने आया था और मिलने के बाद घर वापस लौट रहा था। इसी दौरान रास्ते में 5 से 6 आवारा कुत्तों के झुंड ने अचानक उस पर हमला कर दिया। पिता ने बताया कि बेटे की चीख-पुकार सुनकर वह तुरंत दौड़ते हुए मौके पर पहुंचा। लेकिन तब तक कुत्ते मासूम को दौड़ा-दौड़ाकर नोच रहे थे। कुत्तों ने प्रकाश के सिर, गले और गुप्तांग के पास गंभीर जख्म कर दिए थे। मासूम जमीन पर तड़प रहा था। किसी तरह कुत्तों को भगाकर पिता ने बेटे को गोद में उठाया और जिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचाया। लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
घटना की सूचना मिलते ही मानिकपुर चौकी पुलिस और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे। अस्पताल से मिले मेमो के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि दादर और आसपास के इलाकों में आवारा कुत्तों की संख्या लगातार बढ़ रही है। राहगीरों, स्कूली बच्चों और बुजुर्गों को आए दिन कुत्तों के झुंड का सामना करना पड़ता है। कई बार शिकायत के बावजूद नगर निगम और प्रशासन की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।
विज्ञापन
परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने और उनके आतंक पर नियंत्रण के लिए तुरंत अभियान चलाया जाए। ताकि भविष्य में किसी और मासूम की जान न जाए। इस दर्दनाक हादसे के बाद प्रकाश के घर में मातम पसरा है। एक छोटे से बच्चे की इस तरह मौत से पूरे गांव में गम और गुस्सा दोनों है।

korba