{"_id":"6a59ce7d04d957c5d00e9c94","slug":"after-toddlers-death-korba-municipal-corporation-swung-into-action-caught-20-stray-dogs-in-dadhar-and-announced-rs1-lakh-aid-for-victims-family-korba-news-c-1-1-noi1487-4510942-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: मासूम की मौत के बाद हरकत में आया नगर निगम, दादर में पकड़े 20 कुत्ते, पीड़ित परिवार को 1 लाख की सहायता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: मासूम की मौत के बाद हरकत में आया नगर निगम, दादर में पकड़े 20 कुत्ते, पीड़ित परिवार को 1 लाख की सहायता
Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 01:40 PM IST
सार
कोरबा में दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में दादर में आवारा कुत्तों के हमले से 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल की दर्दनाक मौत के बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। शुक्रवार को निगम आयुक्त आशुतोष पांडे अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूरे घटनाक्रम की जानकारी ली। इसके बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को पकड़ने का अभियान शुरू किया गया।
विज्ञापन
आयुक्त आशुतोष पांडे ने दादर पहुंचकर स्थानीय लोगों और पुलिस अधिकारियों से बातचीत की। उन्होंने घटना स्थल का निरीक्षण कर अधिकारियों को निर्देश दिए कि क्षेत्र में आवारा कुत्तों की तुरंत धर-पकड़ की जाए। आयुक्त ने कहा कि इस तरह की घटना बेहद दुखद है और इसे रोकने के लिए निगम गंभीरता से काम करेगा।
विज्ञापन
निगम की टीम ने दादर और आसपास के इलाकों में अभियान चलाकर 15 से 20 आवारा कुत्तों को पकड़ा। सभी कुत्तों को बधियाकरण के लिए नगर निगम द्वारा बनाए गए सेंटर भेजा गया है। आयुक्त ने बताया कि इससे पहले भी निगम द्वारा आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए विशेष अभियान चलाए जा चुके हैं। निगम के बधियाकरण सेंटर में अब तक हजार से अधिक कुत्तों का बधियाकरण किया जा चुका है और यह प्रक्रिया आगे भी लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
दादर में गुरुवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने 5 साल के मासूम प्रकाश पटेल पर हमला कर दिया था। प्रकाश अपने पिता किशोर पटेल से मिलने गया था जो वहां मजदूरी कर रहे थे। मिलने के बाद जब मासूम घर लौट रहा था तभी रास्ते में कुत्तों ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर नोच डाला। गंभीर हालत में परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता किशोर पटेल मूलतः जांजगीर जिले के निवासी हैं और परिवार के साथ दादर में रहकर रोजी-मजदूरी करते हैं।
आयुक्त आशुतोष पांडे ने बताया कि महापौर के निर्देश पर मृत मासूम के परिवार को नगर निगम की ओर से 1 लाख रुपये की तात्कालिक सहायता राशि दी जा रही है। इससे परिवार को इस कठिन समय में कुछ राहत मिल सकेगी। घटना के बाद दादर क्षेत्र में आवारा कुत्तों को लेकर लोगों में भारी आक्रोश था। निगम की कार्रवाई के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। हालांकि स्थानीय नागरिकों ने मांग की है कि शहर में आवारा कुत्तों के नियंत्रण के लिए स्थाई और ठोस योजना बनाई जाए ताकि भविष्य में कोई और मासूम इस तरह की घटना का शिकार न हो।

korba

korba

korba