सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   CM Conducts Griha Pravesh for Beneficiary Dharam Singh Tastes Golgappas at Lakhpati Didi Manju Yadav

Korba News: सीएम साय ने हितग्राही को कराया गृह प्रवेश, लखपति दीदी मंजू यादव के ठेले पर चखे तीखे गुपचुप

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sat, 16 May 2026 07:54 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में सीएम साय सुदूर ग्राम लेमरू पहुंचे। यहां उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही धरम सिंह के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया।

CM Conducts Griha Pravesh for Beneficiary Dharam Singh Tastes Golgappas at Lakhpati Didi Manju Yadav
सीएम साय ने खाए तीखे-चटपटे गुपचुप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सुशासन तिहार के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय शनिवार को कोरबा जिले के सुदूर ग्राम लेमरू पहुंचे। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के हितग्राही धरम सिंह के नवनिर्मित आवास का उद्घाटन कर गृह प्रवेश कराया। मुख्यमंत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दीं और सुखमय जीवन की कामना की।



मुख्यमंत्री साय ने धरम सिंह के परिवार से आत्मीय मुलाकात कर कुशलक्षेम जानी। उन्होंने बच्चों को बेहतर शिक्षा के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पीएम आवास योजना से जरूरतमंदों का पक्का घर का सपना पूरा हो रहा है। सरकार अंतिम व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने को प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने हितग्राही के घर को सौर ऊर्जा से जगमगाने के लिए डीएमएफ मद से हितग्राही अंशदान की राशि भी प्रदान की।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद मुख्यमंत्री साय लखपति दीदी मंजू यादव के निवास पहुंचे। उन्होंने घर के बाहर संचालित चाट-गुपचुप व मंचूरियन के ठेले पर पारंपरिक परसा के पत्तों के दोने में तीखे-चटपटे गुपचुप का स्वाद लिया। मुख्यमंत्री ने मंजू यादव के आत्मनिर्भरता और उद्यमशीलता के प्रयासों की सराहना की। मंजू यादव ने बताया कि वे सभी सामग्री घर पर ही तैयार करती हैं और हर महीने करीब 20 हजार रुपये कमा लेती हैं। उनके पति धनपत यादव भी व्यवसाय में पूरा सहयोग करते हैं।


मुख्यमंत्री साय ने मंजू यादव को व्यवसाय के विस्तार व प्रोत्साहन के लिए 30 हजार रुपये का चेक सौंपा। उन्होंने परिवार के सहयोग की तारीफ करते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि महिला उद्यमिता से गांव-गांव में स्वावलंबन की नई मिसाल बन रही है। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी, उद्योग मंत्री लखनलाल देवांगन सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के लेमरू पहुंचने पर ग्रामीणों में भारी उत्साह दिखा।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed