{"_id":"6a08671ab5bf9678b601195a","slug":"cm-sai-hears-public-grievances-felicitates-topper-students-lakhpati-didis-assures-quick-action-on-demands-sushasan-tihar-to-run-from-may-1-to-june-10-korba-news-c-1-1-noi1487-4289006-2026-05-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: लेमरू में सुशासन तिहार शिविर में CM, जन समस्याएं सुनीं, टॉपर छात्रों व लखपति दीदियों को सम्मानित किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: लेमरू में सुशासन तिहार शिविर में CM, जन समस्याएं सुनीं, टॉपर छात्रों व लखपति दीदियों को सम्मानित किया
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Sat, 16 May 2026 07:28 PM IST
विज्ञापन
सार
सीएम साय ने शनिवार को जिले के लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में आम जनता से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याएं सुनीं। उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी मौजूद रहे।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने शनिवार को जिले के लेमरू में आयोजित सुशासन तिहार समाधान शिविर में भाग लिया। उन्होंने आम जनता से सीधा संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और मौके पर ही अधिकारियों को समाधान के निर्देश दिए। इस दौरान वित्त मंत्री ओपी चौधरी और वाणिज्य उद्योग व श्रम मंत्री लखन लाल देवांगन भी उनके साथ मौजूद रहे।
शिविर में मुख्यमंत्री ने जिले के मेधावी छात्रों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने स्व-सहायता समूह की लखपति दीदियों को चेक वितरित कर उनके आत्मनिर्भर प्रयासों की सराहना की। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेटियां और महिलाएं प्रदेश की ताकत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सरकार हर कदम पर उनके साथ खड़ी है। आम सभा को संबोधित करते हुए साय ने सुशासन तिहार को सरकार और जनता के बीच भरोसा व संवाद मजबूत करने का माध्यम बताया। उन्होंने ग्रामीणों की मांगों पर जल्द अमल करने का आश्वासन दिया।
मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि वनांचल क्षेत्रों का समग्र विकास और लोगों तक बिजली, पानी, सड़क, स्वास्थ्य व राशन जैसी मूलभूत सुविधाएं पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता की लगातार निगरानी के निर्देश भी दिए। यह कोरबा आठवां जिला है जहां वे सुशासन तिहार के तहत पहुंचे हैं।
मुख्यमंत्री ने बताया कि प्रदेश में 1 मई से 10 जून तक सुशासन तिहार चल रहा है। सांसद, मंत्री, विधायक, कलेक्टर, जनप्रतिनिधि और जिला प्रशासन के अधिकारी क्लस्टर बनाकर शिविर लगा रहे हैं। इन शिविरों में जनता की समस्याओं को आवेदन के रूप में लिया जा रहा है और तत्काल निराकरण का प्रयास हो रहा है। सरकार का लक्ष्य एक माह के भीतर सभी समस्याओं को दूर करना है।
वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं लोगों के बीच पहुंचकर उनकी समस्या सुन रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि सरकार यह सुनिश्चित कर रही है कि बिजली, पानी, सड़क और राशन की सुविधा हर पात्र व्यक्ति तक पहुंचे। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने आवेदन दिए। लेमरू क्षेत्र में मुख्यमंत्री का आदिवासी परंपरा से स्वागत किया गया। कार्यक्रम में मंत्री लखन लाल, भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी और जिला प्रशासन के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।