{"_id":"6a47478a1afedc4d4c0dcd7c","slug":"drunk-driver-caught-operating-pendra-korba-jai-shri-bus-in-pasan-police-found-11-goats-stuffed-in-luggage-compartment-passengers-lives-endangered-bus-seized-case-filed-korba-news-c-1-1-noi1487-4461927-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा में नशे में धुत चालक ने दौड़ाई बस, डिक्की में मिलीं 11 बकरियां
Fri, 03 Jul 2026 11:59 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 11:59 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कोरबा। जिले के पसान थाना क्षेत्र में पुलिस की सघन वाहन जांच के दौरान यात्रियों से भरी एक बस का चालक शराब के नशे में धुत मिला। इतना ही नहीं, यात्री बस की डिक्की में ठूंस-ठूंसकर 11 बकरियां भी अवैध रूप से ले जाई जा रही थीं। पुलिस ने चालक के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए बस को जब्त कर लिया है।
घटना शुक्रवार की बताई जा रही है पसान थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे अपनी टीम के साथ पसान मुख्य मार्ग पर लगातार वाहनों की जांच कर रहे थे। पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन में सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इसी दौरान पेंड्रा से कोरबा जा रही जय श्री बस सर्विस को रोककर जांच की गई।
पुलिस ने जब चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण किया तो वह अत्यधिक शराब के नशे में वाहन चलाते पाया गया। बस में सवार यात्रियों ने भी पुलिस से शिकायत की कि सर बस की रफ्तार बहुत ज्यादा थी, कभी भी हादसा हो सकता था। समय रहते आपने बचा लिया । यात्रियों की जान जोखिम में डालकर नशे में बस चलाने पर पुलिस ने चालक के विरुद्ध मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत मामला दर्ज किया।
विज्ञापन
जांच के दौरान पुलिस ने बस की डिक्की की तलाशी ली तो वहां का नजारा देखकर सब हैरान रह गए। बस के पीछे बंद डिक्की में 11 नग बकरियां ठूंस-ठूंसकर भरी हुई थीं। पूछताछ में पता चला कि एक यात्री इन बकरियों को अवैध रूप से ले जा रहा था। उसने बकरियों को डिक्की में ठूंसने के साथ-साथ परिवहन के नाम पर पैसे भी वसूले थे। पशुओं के साथ क्रूरता और अवैध पशु परिवहन करने पर पुलिस ने संबंधित धाराओं के तहत भी कार्रवाई की।
थाना प्रभारी एएसआई चंद्रपाल खांडे ने बताया कि यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लगातार वाहन जांच अभियान जारी रहेगा। नशे में वाहन चलाने वालों और अवैध पशु तस्करी करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने बस को जब्त कर आगे की जांच शुरू कर दी है। इस कार्रवाई से यात्रियों ने राहत की सांस ली और पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना की।