{"_id":"6a462c64eb16d7677c0970e4","slug":"trailer-driver-santosh-khairwar-died-on-balco-ring-road-after-slipping-while-trying-to-stop-moving-truck-vehicle-crushed-him-police-sent-body-for-postmortem-korba-news-c-1-1-noi1487-4458618-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर रोकने के प्रयास में फिसला पैर, दबने से चालक की मौके पर मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बालको रिंग रोड पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर रोकने के प्रयास में फिसला पैर, दबने से चालक की मौके पर मौत
Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 03:50 PM IST
सार
कोरबा में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर के पहियों के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा में बालको थाना क्षेत्र अंतर्गत रिंग रोड पर गुरुवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। ट्रेलर के पहियों के नीचे दबने से चालक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही बालको पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार ट्रेलर क्रमांक CG 12 AW 2243 मानिकपुर खदान से कोयला लेकर बालको प्लांट पहुंचा था। दोपहर करीब 1 बजे रिंग रोड स्थित शर्मा पेट्रोल पंप के पास 47 वर्षीय चालक संतोष कुमार खैरवार पिता बहरता खैरवार निवासी ने ट्रेलर खड़ा कर नीचे उतरना चाहा। इसी दौरान अचानक ट्रेलर बिना ड्राइवर के चलने लगी। ट्रेलर को आगे बढ़ता देख चालक संतोष उसे रोकने के लिए दौड़ा। जल्दबाजी में उसका पैर फिसल गया और संतुलन बिगड़ने से वह सीधे ट्रेलर के पहियों के नीचे आ गया। हादसा इतना भयावह था कि संतोष कुमार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
चश्मदीदों के मुताबिक चालक ने ट्रेलर को रोकने की पूरी कोशिश की, लेकिन ब्रेक न लगने और फिसलन के कारण वह हादसे का शिकार हो गया। घटना के बाद सड़क पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। बालको पुलिस ने पहुंचकर शव को बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि रिंग रोड पर भारी वाहनों का दबाव बहुत ज्यादा रहता है। कोयला खदानों से निकलने वाले ट्रेलर, डंपर और हाइवा इस मार्ग से लगातार गुजरते हैं। लेकिन ट्रैफिक नियंत्रण और वाहनों की गति पर लगाम लगाने वाला कोई नहीं है। इसी कारण इस मार्ग पर आए दिन हादसे हो रहे हैं।
विज्ञापन
यह पिछले 5 दिनों में दूसरा बड़ा हादसा है। इससे पहले इसी मार्ग पर एक तेज रफ्तार भारी वाहन ने बाइक सवार को टक्कर मार दी थी। उस घटना में एक व्यक्ति की मौके पर मौत हो गई थी, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया था। ग्रामीणों और स्थानीय व्यापारियों ने मांग की है कि बालको रिंग रोड पर स्पीड ब्रेकर, सीसीटीवी कैमरे और यातायात पुलिस की तैनाती बढ़ाई जाए। साथ ही भारी वाहनों के लिए अलग लेन और समय सीमा तय की जाए, ताकि छोटे वाहन चालकों और पैदल राहगीरों की जान बचाई जा सके।

korba

korba