{"_id":"6a4759e2e5310bbec3037641","slug":"speeding-heavy-vehicle-kills-activa-rider-vyas-ram-at-cseb-chowk-korba-accident-near-traffic-signal-raises-serious-questions-on-city-traffic-management-and-heavy-vehicle-entry-korba-news-c-1-1-noi1487-4461987-2026-07-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: सीएसईबी चौक पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने ली एक्टिवा सवार की जान, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: सीएसईबी चौक पर तेज रफ्तार भारी वाहन ने ली एक्टिवा सवार की जान, यातायात व्यवस्था पर उठे सवाल
Fri, 03 Jul 2026 02:19 PM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Jul 2026 02:19 PM IST
सार
कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को सीएसईबी चौकी के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोरबा जिले में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। शुक्रवार को सीएसईबी चौकी के ठीक सामने एक दर्दनाक हादसा हो गया, जिसमें तेज रफ्तार भारी वाहन की चपेट में आने से एक्टिवा सवार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद पुलिस ने क्षतिग्रस्त एक्टिवा और शव को तत्काल मौके से हटाया। मृतक की पहचान खरमोर निवासी व्यास राम के रूप में की जा रही है।
विज्ञापन
घटना सीएसईबी चौकी के सामने उस जगह हुई जहां यातायात सिग्नल और यातायात पुलिस कर्मी तैनात रहते हैं। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ्तार भारी वाहन ने अचानक एक्टिवा सवार को अपनी चपेट में ले लिया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि एक्टिवा सवार व्यास राम की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के पास से मिले आधार कार्ड में खरमोर निवासी व्यास राम लिखा हुआ है, जिसके आधार परिजनों को सूचना दी जा रही है।
विज्ञापन
इस हादसे पर स्थानीय जनप्रतिनिधि लक्ष्मण श्रीवास ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि सीएसईबी चौक कोरबा का व्यस्ततम चौराहा है जहां सिग्नल और पुलिस कर्मी हमेशा मौजूद रहते हैं। ऐसे सुरक्षित माने जाने वाले स्थान पर भारी वाहन का शहर के अंदर आना और हादसा करना यातायात व्यवस्था की लापरवाही को उजागर करता है। सवाल उठता है कि भारी वाहन आखिर शहर के अंदर कैसे आया?
विज्ञापन
लक्ष्मण श्रीवास ने आरोप लगाया कि पूरे शहर में यातायात व्यवस्था बिल्कुल चरमरा गई है। चाहे सोनालिया चौक हो, पवन टॉकीज के पास का इलाका हो या शारदा विहार फाटक के पास का क्षेत्र, हर तरफ ट्रैफिक व्यवस्था अस्त-व्यस्त है। सड़कों पर रेत से भरे ट्रैक्टर और भारी वाहन बेखौफ दौड़ रहे हैं। इनके चलते आए दिन हादसे हो रहे हैं और कई जानें जा चुकी हैं। उन्होंने प्रशासन से सवाल किया कि आखिर इसके जिम्मेदार कौन हैं? ऐसे नियम तोड़ने वाले वाहन चालकों और मालिकों पर रोक और कड़ी कार्रवाई क्यों नहीं हो रही? जनप्रतिनिधि ने मांग की कि शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर कड़ाई से रोक लगाई जाए और यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई हो, ताकि आगे ऐसी घटनाएं न हों।

korba

korba

korba