{"_id":"69c6070a330aa82c39024237","slug":"female-bear-and-two-cubs-killed-by-electric-shock-korba-news-c-1-1-noi1487-4096082-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा के जंगल में दर्दनाक हादसा, करंट से मादा भालू और दो शावकों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा के जंगल में दर्दनाक हादसा, करंट से मादा भालू और दो शावकों की मौत
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:07 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कोरबा के वन मंडल कटघोरा के केंदई रेंज में एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें एक मादा भालू और दो बच्चों की करंट लगने से मौत हो गई। यह घटना तब हुई जब जंगल में एक पेड़ की टहनी गिरने से 11केवी का बिजली का तार टूट गया। टूटा हुआ तार करंट की चपेट में आकर भालू और बच्चों के संपर्क में आया, जिससे उनकी घटना स्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
Trending Videos
बताया जा रहा है कि ग्राम सलाईगोट के ग्रामीणों ने इस घटना की जानकारी वन विभाग को दी। ग्रामीण गुरुवार की दोपहर खेत की तरफ काम करने के लिए गए हुए थे इस दौरान अचानक से उनकी नजर पड़ी उन्होंने बताया कि बिजली का तार टूटने से क्षेत्र में आपूर्ति बंद हो गई थी, लेकिन 11केवी की लाइन जंगल के बीच से ही गुजर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
वन विभाग ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके। ग्रामीणों ने बिजली के तारों की सुरक्षा और रखरखाव पर सवाल उठाए हैं, क्योंकि जंगल में इस तरह के हादसे वन्यजीवों के लिए खतरनाक साबित हो सकते हैं।