{"_id":"69c62003991f9290c8047c81","slug":"thieves-target-gas-cylinders-at-chowpati-leave-cash-untouched-traders-demand-security-korba-news-c-1-1-noi1487-4096099-2026-03-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: दुकानों में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया, सिलिंडर चोरी कर हुए फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: दुकानों में रखे रुपयों को हाथ तक नहीं लगाया, सिलिंडर चोरी कर हुए फरार
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Fri, 27 Mar 2026 12:35 PM IST
विज्ञापन
korba
विज्ञापन
कोरबा शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत घंटाघर स्थित गढ़कलेवा चौपाटी में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने धावा बोलकर दो दुकानों से गैस सिलिंडर चुरा लिए। शुक्रवार सुबह जब दुकानदार अपनी दुकानें खोलने पहुंचे तो इस घटना की जानकारी हुई। चोरों ने दुकानों में रखे पैसे और अन्य कीमती सामान को छुआ तक नहीं, केवल गैस सिलिंडर पर हाथ साफ किया। इस घटना ने चौपाटी में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।
Trending Videos
चौपाटी संघ के अध्यक्ष रवि वर्मा ने बताया कि चौपाटी में लगभग 60 से अधिक दुकानें हैं, इसमें कई लोगों का परिवार चलता है। जहां बीती रात अज्ञात चोरों ने मनोज फास्टफूड और जगदीश की दुकान पर चोरी की घटना का अंजाम दिया है। जहां से नगदी रकम न ले जाकर के केवल गैस सिलिंडर की चोरी कर ले गए हैं, इसकी शिकायत सिविल लाइन थाना पुलिस से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वर्तमान में गैस सिलिंडर को लेकर काफी किल्लत है जो बड़ी आसानी से नहीं मिल पा रही है। मिल भी रही है तो अवैध तरीके से अधिक दामों पर उपलब्ध हो रहे हैं। ऐसे में कई दुकान बंद होने की कगार पर है और नहीं खुल रहे हैं। निगम प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि गढ़कलेवा चौपाटी में सुरक्षा के कोई पुख्ता इंतजाम नहीं हैं। सीसीटीवी कैमरे काम नहीं कर रहे हैं और न ही कोई सिक्योरिटी गार्ड की नियुक्ति की गई है।