सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba News Goods Worth 3 Lakhs Including Gold Biscuits and Jewelry Seized

Korba News: सोने के बिस्किट, जेवरात समेत तीन लाख का सामान जब्त, दूसरे मामले में एक चोर फरार

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Thu, 26 Mar 2026 10:28 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा में एक सूने मकान से लाखों रुपये की चोरी का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। पुलिस ने तीन नाबालिगों समेत अरुण कुमार सतनामी, देवेंद्र कुमार और आकाश यादव को गिरफ्तार किया है।

Korba News Goods Worth 3 Lakhs Including Gold Biscuits and Jewelry Seized
कोरबा पुलिस को मिली सफलता - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

पुलिस ने चोरी की दो अलग-अलग घटनाओं का सफलतापूर्वक खुलासा किया है। मानिकपुर चौकी पुलिस ने सूने मकान में हुई चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वहीं कोतवाली थाना पुलिस ने रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को वॉशिंग मशीन के साथ पकड़ा है।

Trending Videos


मानिकपुर चौकी क्षेत्र के रविशंकर नगर में 10 मार्च 2026 को एक सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी हुई थी। अज्ञात आरोपियों ने सोना-चांदी के जेवर, लगभग 5,000 रुपये नकद और अन्य सामान चुराया था। चोरी हुए सामान का कुल मूल्य दो से तीन लाख रुपये आंका गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने इस मामले में अरुण कुमार सतनामी, देवेंद्र कुमार धीवर उर्फ अंडा और आकाश यादव को गिरफ्तार किया है। ये आरोपी बाराठर, जेंजपुर और दर्री के निवासी हैं। इनके कब्जे से सोना-चांदी के जेवर, नकद राशि, कांसा-पीतल के बर्तन और पूजा सामग्री मिली है। तांबे का लोटा, एक मोटरसाइकिल, चांदी के सिक्के और सोने के बिस्कुट भी बरामद हुए हैं। मानिकपुर चौकी पुलिस के अनुसार, इस मामले में पहले भी तीन आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।

कोरबा कोतवाली थाना पुलिस को 24-25 मार्च 2026 की दरमियानी रात्रि गस्त के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति दिखा। वह अपनी पीठ पर एक वॉशिंग मशीन लादकर ले जा रहा था। पुलिस द्वारा रोकने का प्रयास करने पर आरोपी वॉशिंग मशीन छोड़कर अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया। बरामद वॉशिंग मशीन की पहचान राजू पटेल निवासी राताखार ने अपनी बताई है।

राजू पटेल के घर से रात्रि करीब दो बजे हायर कंपनी की वॉशिंग मशीन चोरी हुई थी। इसकी कीमत लगभग 15,000 रुपये बताई गई है। उनके पड़ोसी के घर से सैमसंग कंपनी का मोबाइल भी चोरी हुआ था। मोबाइल की कीमत लगभग 10,000 रुपये है। अज्ञात आरोपी द्वारा इन दोनों चोरियों को अंजाम दिया गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed