फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   A young man was found hiding under a cot; people caught him and handed him over to the police.

कोरबा में चोरी की कोशिश नाकाम: चारपाई के नीचे छिपा मिला युवक; लोगों ने पकड़कर पुलिस को सौंपा

Tue, 04 Aug 2026 03:05 PM IST
कोरबा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Tue, 04 Aug 2026 03:05 PM IST
सार

चोरी की नीयत से घर में घुसे युवक को परिजनों ने चारपाई के नीचे छिपा हुआ पकड़ लिया। सुबह डायल-112 की टीम उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। घटना के बाद क्षेत्र में बढ़ती चोरी की वारदातों को लेकर लोगों ने पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
 

विज्ञापन
A young man was found hiding under a cot; people caught him and handed him over to the police.
चोरी करते पकड़ा गया चोर

विस्तार

कोरबा जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में देर रात चोरी की नीयत से एक घर में घुसे युवक को परिजनों और स्थानीय लोगों ने रंगे हाथ पकड़ लिया। युवक पूरी रात घर में चारपाई के नीचे छिपा रहा। सुबह डायल-112 की टीम उसे हिरासत में लेकर थाने पहुंची। घटना के बाद इलाके में लगातार बढ़ रही चोरी की वारदातों को लेकर लोगों में नाराजगी भी देखने को मिली।
विज्ञापन


कोतवाली थाना क्षेत्र के पोखरीपारा इमली डुग्गू इलाके में देर रात चोरी की कोशिश उस समय नाकाम हो गई, जब एक संदिग्ध युवक घर के भीतर घुसने के बाद परिजनों के हत्थे चढ़ गया। घरवालों ने उसे पकड़कर पूरी रात निगरानी में रखा और सुबह पुलिस के हवाले कर दिया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, घटना के समय घर के सभी सदस्य सो रहे थे। देर रात कुछ संदिग्ध आवाज सुनाई देने पर परिजनों की नींद खुली। घर की तलाशी लेने पर एक युवक चारपाई के नीचे छिपा हुआ मिला। परिवार के लोगों ने उसे पकड़ लिया और भागने नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


सुबह डायल-112 को सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर कोतवाली थाने ले गई। पकड़े गए युवक की पहचान विजय डे, निवासी उसी क्षेत्र, के रूप में हुई है। पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वह अकेले चोरी करने आया था या उसके साथ कोई अन्य साथी भी शामिल था।

इधर, क्षेत्र में लगातार हो रही चोरी की घटनाओं को लेकर स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। कुछ दिन पहले ही बंद पड़े ट्रांसफार्मर से कीमती उपकरण चोरी कर लिए गए थे, जबकि दो दिन पहले मोबाइल टावर से केबल चोरी करते दो युवकों को भी लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले किया था।


पूर्व पार्षद सुफल दास ने भी क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं पर चिंता जताते हुए पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए। उनका कहना है कि सीतामढ़ी और आसपास के इलाकों में चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। कई बार शिकायत और सूचना देने के बावजूद मामलों में प्रभावी कार्रवाई नहीं हो रही है। उन्होंने पुलिस से रात्रि गश्त बढ़ाने और संदिग्ध गतिविधियों पर सख्ती से निगरानी रखने की मांग की।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed