सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Fire broke out in a bike parked on roadside in Korba

Korba News: कोरबा में सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गया नशेड़ी, अचानक धू-धूकर जली; राहगीरों ने बचाई जान

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 09 Feb 2026 10:04 AM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के पड़निया गांव में नशे में धुत युवक सड़क किनारे बाइक खड़ी कर सो गया। इसी दौरान बाइक में आग लग गई। राहगीरों ने समय रहते उसे जलती बाइक से दूर हटाकर जान बचाई।
 

Fire broke out in a bike parked on roadside in Korba
अचानक धू-धूकर जली बाइक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले के सर्वमंगला चौकी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पड़निया में सोमवार सुबह एक अजीबो गरीब घटना सामने आई। गांव निवासी मनीराम यादव बाइक से सर्वमंगला की ओर से अपने गृह ग्राम पड़निया लौट रहा था। बताया जा रहा है कि अत्यधिक शराब सेवन के कारण उसने सड़क किनारे बाइक खड़ी की और वहीं सो गया।
Trending Videos


इसी दौरान उसकी खड़ी बाइक में अचानक आग लग गई। आग स्वतः लगी या किसी ने लगाई, यह स्पष्ट नहीं हो सका है। आग लगने के वक्त चालक बाइक के बेहद करीब सोया हुआ था। तभी राहगीरों की नजर जलती बाइक पर पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत जलती बाइक के पास से चालक को हटाया और उसकी जान बचाई। नशे में धुत चालक को जैसे तैसे उसके घर पहुंचाया गया। बताया जा रहा है कि वह अत्यधिक नशे की हालत में बेसुध था।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते उसे बाइक से दूर नहीं किया जाता तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि चालक नशे में सोया था, ऐसे में किसी असामाजिक तत्व द्वारा आगजनी की घटना को अंजाम दिया गया हो सकता है। फिलहाल घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed