सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Liquor shop scam Tokens being issued under the guise of giving change in Korba

Korba: शराब दुकान का कारनामा, चिल्हर की आड़ में दिया जा रहा टोकन

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 08 Feb 2026 07:11 PM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा जिले के बरपाली स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब बिक्री के दौरान ग्राहकों को चिल्हर न देकर टोकन थमाया जा रहा है।

Liquor shop scam Tokens being issued under the guise of giving change in Korba
korba
विज्ञापन

विस्तार

कोरबा जिले के बरपाली स्थित अंग्रेजी और देशी शराब दुकान से जुड़ा एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां शराब बिक्री के दौरान ग्राहकों को चिल्हर न देकर टोकन थमाया जा रहा है। आरोप है कि शराब दुकान के कर्मचारी यह कहकर कि उनके पास खुले पैसे नहीं हैं, 10 और 20 रुपये के टोकन दे रहे हैं। हरे रंग का टोकन 10 रुपये का और नीले रंग का टोकन 20 रुपये का बताया जा रहा है। टोकन दिए जाने के बाद ग्राहकों को पास स्थित चखना दुकान में सामान खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है।

Trending Videos


इस व्यवस्था को लेकर ग्राहकों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। शराब दुकान में कार्यरत कर्मचारियों पर ग्राहकों के साथ अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज करने के भी आरोप लगे हैं। टोकन को लेकर दुकान में विवाद की स्थिति बन गई है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि शराब दुकान के कर्मचारी आबकारी विभाग के अधिकारियों का हवाला देकर अपनी मनमानी कर रहे हैं। जानकारी के अनुसार, इस शराब दुकान में ऑल ग्लोबल सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी कार्यरत हैं, जिनमें एक सुपरवाइजर, दो सेल्समैन और एक मल्टी वर्कर शामिल हैं। मदिरा प्रेमियों में इस पूरे मामले को लेकर भारी आक्रोश है और आरोप लगाया जा रहा है कि शराब दुकान के कर्मचारी और चखना दुकान संचालक के बीच मिलीभगत है। इससे ग्राहकों को जबरन चखना दुकान से सामान खरीदने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।

सूत्रों के अनुसार, केवल बरपाली ही नहीं बल्कि अन्य शराब दुकानों में भी चिल्हर की समस्या को लेकर ग्राहकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मामले में आबकारी अधिकारियों से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed