फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   Korba News: Youth Jumped into Bango Dam on a Bet, Still Missing After 48 Hours; NDRF Joins Search Operation

Korba News: शर्त लगाकर बांगो बांध में कूदा था युवक, 48 घंटे बाद मिला शव

Mon, 17 Aug 2026 12:45 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Mon, 17 Aug 2026 12:45 PM IST
सार

बांगो बांध में छलांग लगाने के बाद लापता हुए युवक का शव मिल गया है। आधुनिक बोट और गोताखोरों की मदद से उसकी तलाश की गई।तेज बारिश के कारण बांध का जलस्तर 94 फीसदी पहुंच गया था।

विज्ञापन
Korba News: Youth Jumped into Bango Dam on a Bet, Still Missing After 48 Hours; NDRF Joins Search Operation
बांगो बांध में डूबे युवक का मिला शव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मिनीमाता बांगो बांध में छलांग लगाने वाले युवक का शव मिल गया है। युवक रंजीत यादव पाली चैतमा गोपालपुर का निवासी है। शर्त लगाने के बाद युवक ने बांध में छलांग लगाई थी। युवक की तलाश के लिए  प्रशासन ने NDRF की टीम को भी बुलाया था। जिला नगर सेना की रेस्क्यू टीम सोमवार सुबह से सर्च ऑपरेशन चला रही थी। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार पाली थाना क्षेत्र के चैतमा गोपालपुर निवासी रंजीत यादव अपने दोस्तों के साथ घूमने बांगो डैम आया था। बताया जा रहा है कि दोस्तों के बीच डैम में छलांग लगाकर आगे निकलने की शर्त लगी थी। इसी दौरान रंजीत ने बांध में छलांग लगा दी। छलांग लगाने के बाद उसका तैरता हुआ लाइव वीडियो भी सामने आया है लेकिन उसके बाद से वह लापता है।
विज्ञापन


घटना के बाद से जिला नगर सेना, गोताखोर और स्थानीय प्रशासन लगातार रेस्क्यू कर रहे थे। आधुनिक बोट के जरिए पूरे बांध क्षेत्र में सर्चिंग की गई। युवक के परिजन भी मौके पर मौजूद थे। तलाश तेज करने के लिए प्रशासन ने बांगो बांध का गेट नंबर 2 भी खोल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: Kabirdham: अमरकंटक से भोरमदेव तक गूंजा ‘बोल बम’, 600 कांवड़ियों के साथ भावना बोहरा ने पूरी की कांवड़ यात्रा


 बांध में पानी की तेज आवक को देखते हुए कुल 9 गेट खोले गए थे। सभी गेट 6 मीटर तक खोले गए थे। जल संसाधन विभाग के अनुसार बांध से टरबाइन मिलाकर कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया गया।  इनमें गेटों से 32,080 क्यूसेक और जल विद्युत संयंत्र से 9,000 क्यूसेक पानी शामिल है। बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के कारण हसदेव नदी उफान पर है। कोरिया और सूरजपुर में हुई भारी बारिश के कारण बांध का जलस्तर 94% तक पहुंच गया है। प्रशासन ने नदी के तटीय गांवों में अलर्ट जारी कर मुनादी कराई है।

कोरबा के सीतामढ़ी क्षेत्र में भी हसदेव नदी का पानी कई घरों में घुस गया है। नदी में पानी बढ़ने से लोग अपना घर खाली कर सुरक्षित स्थानों और रिश्तेदारों के यहां शरण ले रहे हैं। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे नदी किनारे न जाएं और अफवाहों पर ध्यान न दें। रेस्क्यू टीम लगातार युवक की तलाश में जुटी है। वहीं बांध और नदी के जलस्तर पर भी लगातार नजर रखी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed