फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   nine Gates of Bango Dam Opened Hasdeo River in Spate

CG News: हसदेव बांगो बांध के नौ गेट खुले, 41 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा; सीतामणी के कई घरों में घुसा पानी

Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
कोरबा ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Sun, 16 Aug 2026 10:44 PM IST
सार

Chhattisgarh News: लगातार बारिश और बांध में पानी की तेज आवक के चलते कोरबा के मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के सभी नौ गेट खोल दिए गए हैं। बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। हसदेव नदी उफान पर है और सीतामणी क्षेत्र के कई घरों में पानी घुस गया है।

विज्ञापन
nine Gates of Bango Dam Opened Hasdeo River in Spate
उफान के कारण घरों में घुसा पानी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लगातार बारिश और बांध में पानी की तेज आवक के कारण मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के कुल नौ गेट खोल दिए गए हैं। सभी गेट मिलाकर 6.00 मीटर तक खोले गए हैं। जल संसाधन विभाग ने स्थिति को नियंत्रित करने के लिए डिस्चार्ज बढ़ाया है।
विज्ञापन


बांध से 41 हजार क्यूसेक पानी का डिस्चार्ज
विभाग से मिली जानकारी के अनुसार, अभी बांध में 16,700 क्यूसेक पानी की आवक हो रही है। इसके विरुद्ध बांध के गेटों से 32,080 क्यूसेक और जल विद्युत संयंत्र से 9,000 क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है। इस प्रकार बांध से कुल 41,080 क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है।
विज्ञापन


93.65 फीसदी भर चुका बांध, जलस्तर सात सेंटीमीटर नीचे आया
वर्तमान में बांध का जलस्तर 358.60 मीटर है, जो कुल भराव क्षमता का 93.65 प्रतिशत है। पिछले सात घंटों में जलस्तर सात सेंटीमीटर नीचे आया है। विभाग के अनुसार, जब जलस्तर 358.32 मीटर यानी 92 प्रतिशत तक आ जाएगा, तब गेटों को बंद कर दिया जाएगा। इसके बाद बांध में आने वाले अतिरिक्त पानी को केवल जल विद्युत संयंत्र के माध्यम से ही निकाला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


हसदेव नदी उफान पर, सीतामणी के दस घरों में घुसा पानी
बांगो बांध से बड़ी मात्रा में पानी छोड़े जाने के बाद हसदेव नदी उफान पर है। नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ने से तटीय इलाकों में दहशत है। सबसे अधिक असर निचले सीतामणी क्षेत्र में देखा जा रहा है, जहां हसदेव नदी का पानी करीब आठ से दस घरों में घुस गया है।

घरों में घुसा पानी, अनाज और खाद्य सामग्री बही
सीतामणी निवासी साधना चौहान ने बताया कि गेट खोले जाने से कुछ समय पहले ही सूचना मिली थी, लेकिन अचानक पानी घरों में भर गया। इससे घर का सारा अनाज और खाद्य सामग्री पानी में बह गई। अचानक आई बाढ़ के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन या रेस्ट हाउस में ठहराने की मांग की
स्थानीय ग्रामीण भोजराम ने कहा कि नदी से सटे लगभग दस घर बाढ़ की चपेट में आ गए हैं और उन्हें काफी नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित परिवारों को रहने के लिए सामुदायिक भवन या रेस्ट हाउस उपलब्ध कराया जाए।


यह भी पढ़ें: वीर नारायण सिंह का नाम सुनकर कांपते थे अंग्रेज; 1856 की लड़ाई में जान बचाकर भागी थी अंग्रेजी सेना

बढ़ते पानी के बीच सुरक्षित जगहों पर जा रहे लोग
बढ़ते पानी को देखते हुए लोग अपने घरों से निकलकर सुरक्षित स्थानों की ओर जा रहे हैं। इलाके में दहशत और चिंता का माहौल है। प्रशासन और जल संसाधन विभाग की टीम लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है। तटीय गांवों में मुनादी कराकर लोगों को सतर्क रहने और नदी किनारे नहीं जाने की अपील की गई है। मौसम और पानी की आवक को देखते हुए अगले कुछ घंटों तक डिस्चार्ज जारी रह सकता है। स्थिति सामान्य होते ही राहत और बचाव कार्य तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed