सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Korba News ›   body of young man found in pond within Kusmunda police station area of Korba district

हादसा या कोई साजिश: तालाब में मिली लाश, खबर मिलते ही ग्रामीणों की लगी भीड़; पोस्टमार्टम से खुलेगा मौत का राज

अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा Published by: कोरबा ब्यूरो Updated Fri, 24 Apr 2026 10:40 AM IST
विज्ञापन
सार

कोरबा के एक तालाब में नहाने गए लोगों को 25 साल के युवक की लाश मिली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से शव निकालकर परिजनों को सूचना दी। पोस्टमार्टम के बाद मौत का असली कारण पता चलेगा। युवक अक्सर इलाके में घूमता, जानवरों को खाना खिलाता और शराब पीने का आदी था।

body of young man found in pond within Kusmunda police station area of Korba district
तालाब में लाश - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुरुवार की शाम कोरबा जिले के कुसमुंडा थाना क्षेत्र में एक युवक का शव तालाब में मिला। सर्वमंगला नगर बरमपुर के दशहरा मैदान के सामने स्थित तालाब में कुछ लोगों ने तैरती हुई लाश देखी। सूचना मिलने पर सर्वमंगला पुलिस प्रभारी वैभव तिवारी दलबल के साथ मौके पर पहुंचे।

Trending Videos


शव बीच तालाब में होने के कारण उसे बाहर निकालने के लिए प्रशिक्षित गोताखोरों की मदद ली गई। काफी मशक्कत के बाद शव को तालाब से बाहर निकाला जा सका। मृतक की पहचान बिलासपुर निवासी 25 वर्षीय केशव यादव के रूप में हुई है। केशव कुसमुंडा के खदान और बरमपुर के आसपास घूमता रहता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


वह एक निजी कंपनी में काम पर जाता था, लेकिन उसका काम पर जाना अनियमित था। स्थानीय लोगों के अनुसार, वह अक्सर बरमपुर में घूमता और जानवरों को बिस्कुट-रोटी खिलाता था। वह अक्सर तालाब में नहाने भी आता था। मृतक के शराब पीने का आदी होने की जानकारी भी सामने आई है।

सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभव तिवारी ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। परिजन बिलासपुर से कोरबा पहुंच गए हैं। शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है और आगे की कार्रवाई की जा रही है। युवक की मौत कब, कैसे और किन परिस्थितियों में हुई, यह अभी स्पष्ट नहीं है। मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा।

जानकारी के अनुसार, मृतक केशव यादव के माता-पिता नहीं हैं। उसका कोई भाई-बहन भी नहीं है। उसके चाचा-चाची और अन्य परिजन हैं। केशव बीच-बीच में बिलासपुर घूमने जाया करता था, लेकिन काफी लंबे समय से वह बिलासपुर नहीं गया था।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed