{"_id":"6a4c6c9ee2910f099f06d54e","slug":"newlywed-woman-delivers-healthy-baby-in-moving-rajhans-bus-near-ambikapur-amid-rain-passengers-helped-collected-money-celebrated-mother-and-baby-are-stable-korba-news-c-1-1-noi1487-4475090-2026-07-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: कोरबा से पटना जा रही बस में प्रसव, नवविवाहिता ने दिया बच्चे को जन्म; मां-शिशु दोनों स्वस्थ
Tue, 07 Jul 2026 10:10 AM IST
कोरबा ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: कोरबा ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2026 10:10 AM IST
विज्ञापन
korba
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
झमाझम बारिश के बीच कोरबा से पटना जा रही राजहंस बस में एक नवविवाहिता ने रास्ते में बच्चे को जन्म दिया। बस में सवार अन्य महिला यात्रियों और कंडक्टर की सूझबूझ से मां और बच्चा दोनों सुरक्षित हैं। बस में प्रसव होने के बाद पूरे सफर में खुशी का माहौल बन गया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, कोरबा निवासी प्रसूता सुनती देवी अपने पति के साथ बस से पटना जा रही थी। बस कोरबा से निकलकर रात करीब 11 बजे अंबिकापुर से आगे पहुंची थी, तभी प्रसूता को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हो गई।
विज्ञापन
दर्द बढ़ता देख बस को तत्काल सड़क किनारे रोका गया। बारिश के बीच ही बस में सवार एक अन्य महिला यात्री ने कुछ अन्य महिलाओं की मदद से सुरक्षित प्रसव कराया। करीब आधे घंटे के बाद नवजात ने जन्म लिया। मां और बच्चा दोनों स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
विज्ञापन
प्रसव के बाद बस में खुशी की लहर दौड़ गई। सभी यात्रियों ने नवविवाहित जोड़े को बधाई दी। बस में करीब 30 से 35 लोग सवार थे। आधे घंटे बाद बस बलरामपुर पहुंची तो प्रसूता और नवजात को तत्काल सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां डॉक्टरों की निगरानी में दोनों भर्ती हैं।